फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Export center opened

Ambedkar Nagar News: प्रधान डाकघर में खुला निर्यात केंद्र

Sat, 26 Aug 2023 11:27 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 26 Aug 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
Export center opened
अंबेडकरनगर। अकबरपुर स्थित प्रधान डाकघर में शनिवार को डाक निर्यात केंद्र शुरू हो गया। इस केंद्र के माध्यम से व्यापारियों को देश-विदेश में सामान भेजने और वहां से मांगने में आसानी होगी।
विज्ञापन

डाक निर्यात केंद्र का शुभारंभ मण्डल के प्रवर अधीक्षक पीके सिंह ने किया। बताया कि इस केंद्र से व्यापारियों को आयात-निर्यात में काफी सहूलियत मिल सकेगी। अभी तक व्यवसायियों को क्लीयरेंस के लिए दिल्ली या मुंबई जाना पड़ता था। डाक विभाग ई-कॉमर्स के दौर में देश विदेशों में भी पार्सल भेज रहा है।
विज्ञापन

यह सुविधा अब अयोध्या व अकबरपुर प्रधान डाकघर में भी उपलब्ध कराई गई है। कोई भी व्यापारी डाकघर निर्यात केंद्र की वेबसाइट पर डाक बुक कर सकेगा। देश के किसी भी हिस्से में कितना भारी सामान भेजा जा सकेगा। विदेश में एक किलोग्राम वजन तक का सामान भेजा जा सकेगा। इस मौके पर सहायक अधीक्षक डाकघर अनिल दूबे, प्रभारी पोस्टमास्टर नूतन सिंह मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed