{"_id":"63ea89de19520c0339004e20","slug":"excise-office-will-soon-get-its-own-building-ambedkar-nagar-news-c-13-1-86735-2023-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"अम्बेडकरनगर: आबकारी कार्यालय को जल्द मिलेगा अपना भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अम्बेडकरनगर: आबकारी कार्यालय को जल्द मिलेगा अपना भवन
Tue, 14 Feb 2023 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 14 Feb 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। लंबे समय से जर्जर भवन में संचालित जिला आबकारी कार्यालय को जल्द ही नए भवन की सौगात मिल सकती है। 52 लाख रुपये की लागत से निर्मित हो रहे नए भवन का काम फरवरी के अंतिम सप्ताह में पूरा होने की उम्मीद है। ऐसे में मार्च में संचालन प्रारंभ हो जाएगा।
वर्ष 2015 में आबकारी विभाग के कार्यालय के नए भवन के निर्माण को शासन ने मंजूरी प्रदान की थी। प्रारंभ में 41 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले भवन के निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था आवास विकास को सौंपी गई थी। निर्माण प्रारंभ हुआ लेकिन शुरुआती दौर में ही मानक की अनदेखी की शिकायतें सामने आने लगीं।
इसके अलावा निर्माण की गति भी अत्यंत धीमी रही। इसी का नतीजा रहा कि अब तक भवन का निर्माण पूरा नहीं हो सका। न तो खिड़कियां लग सकीं और न ही दरवाजे। इस बीच अधिक समय लगने पर धनाभाव भी निर्माण में बाधा बन गया।
विज्ञापन
शासन के निर्देश पर अतिरिक्त एस्टीमेट के तौर पर 11 लाख रुपये का प्रस्ताव भेजा गया। शासन से संबंधित राशि मिलने के बाद एक बार फिर से काम में तेजी आ गई। शासन से कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया है कि अतिशीघ्र निर्माण पूरा कर भवन को हैंडओवर कर दिया जाए। यदि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती गई तो कार्रवाई की जाएगी।
कार्यदायी संस्था को शीघ्र ही काम पूरा करने का निर्देश है। हैंडओवर होने के बाद मार्च में नए भवन में आबकारी विभाग के कार्यालय का संचालन प्रारंभ हो जाएगा।
-अतुल कुमार श्रीवास्तव, जिला आबकारी अधिकारी