{"_id":"48a04d6a78ae92f39447ad91639065dd","slug":"exams-near-course-incomplete-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षाएं नजदीक, स्कूलों में कोर्स अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षाएं नजदीक, स्कूलों में कोर्स अधूरा
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2015 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत चुनाव प्रक्रिया व लंबे अवकाशों के चलते जिले के ज्यादातर विद्यालयों में कोर्स पूर्ण नहीं हो सके हैं। ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव की प्रक्रिया पूर्ण होने में अभी भी एक पखवारा से अधिक का समय शेष है। ऐसे में कोर्स किस तरह पूर्ण हो सकेगा, इसे लेकर विद्यार्थियों में ऊहापोह की स्थिति बनी है।
विज्ञापन
उधर परीक्षा से पूर्व कोर्स पूर्ण करने को लेकर ज्यादातर विद्यालय प्रशासन ने अतिरिक्त कक्षाएं चलाने जैसी भी कोई योजना नहीं तैयार की है। नतीजतन कोर्स पूरा करने व परीक्षा की तैयारियों के लिए छात्र-छात्राओं को अलग से कोचिंग व ट्यूशन करने को विवश होना पड़ रहा है।
विज्ञापन
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा की तिथि यूपी बोर्ड इलाहाबाद ने घोषित कर दी। 18 फरवरी से प्रारंभ हो रही परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए विभाग ने आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी हैं। परीक्षा की तिथि तो घोषित हो गई लेकिन जिले के ज्यादातर विद्यालयों में कोर्स अब तक पूर्ण नहीं हो सका है।
विज्ञापन
दरअसल बीते दिनों जिला पंचायत व क्षेत्र पंचायत सदस्य व उसके बाद अब ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य के चुनाव की प्रक्रिया के चलते विद्यालयों में शिक्षण कार्य पूरी तरह से प्रभावित रहा। शिक्षकों के चुनाव में लगे रहने के चलते ज्यादातर कोर्स अब तक नहीं पूर्ण हो सका है।
पंचायत चुनाव को संपन्न होने में अभी भी लगभग एक पखवारे का समय शेष है। ऐसे में कोर्स का समय पर पूर्ण होना लगभग असंभव है। कोर्स पूर्ण कराने को लेकर एक तरफ जहां कुछ विद्यालय प्रशासन अतिरिक्त कक्षाएं चला रहे हैं तो वहीं ज्यादातर विद्यालयों में ऐसी कोई योजना ही नहीं है।
नतीजा यह है कि आधे-अधूरे कोर्स ने न सिर्फ छात्र छात्राओं बल्कि उनके अभिभावकों की भी चिंता बढ़ा दी है। गौरतलब है कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में इस बार 96 हजार 750 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए जिले में 174 केंद्र बनाए गए हैं जबकि पिछले वर्ष इनकी संख्या 186 थी। विभिन्न गड़बड़ियों के चलते 12 केंद्रों को इस बार परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है।