{"_id":"5f5d09f08ebc3e50713e807d","slug":"exam-ambedkar-nagar-news-lko5398499144","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा संपन्न
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा दो पालियों में आयोजित हुई। प्रथम पाली में 4586 के सापेक्ष 1268 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा किया तो दूसरी पाली में 1186 के सापेक्ष 384 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होने नहीं पहुंचे। ऐसे में 5772 छात्र-छात्राओं के सापेक्ष 4120 ने हिस्सा लिया। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में निपटी। इसके लिए दो जोनल व 13 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की टीम भी गठित की गई थी।
शनिवार को जिले के 10 परीक्षा केंद्रों पर पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा आयोजित हुई। परीक्षा केन्द्रों पर छात्र छात्राओं को सैनिटाइज करने के साथ ही सोशल डिस्टेसिंग का पालन कराया गया। ड्यूटी में तैनात कक्ष निरीक्षकों ने भी कोविड 19 के निर्देशों का पालन किया। डीआईओएस विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम पॉली में डॉ. गणेश कृष्ण जेतली इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर 270 बच्चों को परीक्षा देनी थी, लेकिन 71 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। कुल 199 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। बीएन इंटर कॉलेज में 410 के सापेक्ष 297 परीक्षार्थी शामिल हुए। 113 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। बीएनकेबीपीजी कॉलेज में 480 के सापेक्ष 349 परीक्षार्थी उपस्थित थे। 131 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया। सैदपुर परीक्षा केंद्र पर 570 के सापेक्ष 421 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 149 ने परीक्षा छोड़ दी।
कुर्की परीक्षा केंद्र पर 310 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था, लेकिन 95 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। 215 बच्चों ने परीक्षा दी। आर्य कन्या इंटर कॉलेज टांडा में 446 के सापेक्ष 317 मौजूद थे, जबकि 129 गैरहाजिर मिले। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर में 390 के सापेक्ष 287 उपस्थित थे, जबकि 103 अनुपस्थित मिले। इसी तरह कौमी इंटर कॉलेज टांडा में 570 के सापेक्ष 153 अनुपस्थित थे, जबकि 417 उपस्थित मिले। टीएनपीजी कॉलेज टांडा में 570 के सापेक्ष 410 उपस्थित व 160 अनुपस्थित थे। एचटी इंटर कॉलेज टांडा में 570 के सापेक्ष 406 उपस्थित, जबकि 164 छात्र छात्राएं अनुपस्थित रहे। दूसरी पॉली में राजकीय इंटर कॉलेज अकबरपुर में 350 के सापेक्ष 235 बच्चे मौजूद थे, जबकि 115 अनुपस्थित थे।
विज्ञापन
बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर में 386 के सापेक्ष 248 बच्चे उपस्थित थे, जबकि 138 अनुपस्थित मिले। इसके अलावा बीएनकेवी पीजी कॉलेज में 450 छात्र छात्राओं को शामिल होना था, लेकिन 131 अनुपस्थित थे। कुल 319 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी। कुल 5 हजार 772 परीक्षार्थियों को शामिल होना था। इसमें से 1652 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे। 4 हजार 120 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। डीआईओएस ने बताया कि सभी केन्द्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा आयोजित हुई।परीक्षा केन्द्रों के निकट सुरक्षा के भी समुचित इंतजाम किए गए थे। ऐसा इसलिए जिससे परीक्षा में किसी प्रकार का गतिरोध न हो सके। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने भी परीक्षा के दौरान जायजा लिया।