फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Everyone should promote Khadi

सभी लोग खादी को दें बढ़ावा

Wed, 01 Dec 2021 11:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:48 AM IST
विज्ञापन
Everyone should promote Khadi
अंबेडकरनगर। जिला मुख्यालय पर आयोजित खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का मंगलवार को समारोह पूर्वक समापन हो गया। 10 दिनों तक चली प्रदर्शनी के समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीडीओ घनश्याम मीणा ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी से खादी को बढ़ावा मिलता है। सभी लोग खादी को बढ़ावा दें। जिस प्रकार से प्रदर्शनी में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर खादी वस्त्रों की बढ़-चढ़कर खरीदारी की, वह अत्यंत सराहनीय है। इस बीच अंतिम दिन भी बड़ी संख्या में लोगों ने खादी वस्त्र खरीदे। बाद में तीन लाख से अधिक का कारोबार करने वाले 4 व्यापारियों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बीती 21 नवंबर को सीडीओ आवास के सामने 10 दिवसीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का समारोह पूर्वक शुभारंभ हुआ था। इसमें कश्मीर, कोलकाता, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, अलीगढ़, बरेली समेत विभिन्न क्षेत्रों के दुकानदारों ने स्टॉल लगाए थे। पहले ही दिन से खादी वस्त्रों की खरीदारी के लिए नागरिकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। प्रतिदिन बड़ी संख्या में नागरिकों के पहुंचने से दुकानदारों के चेहरे खिल उठे थे। दुकानदारों का मानना था कि जिस प्रकार से नागरिक खरीदारी के लिए पहुंच रहे हैं, उसे देखते हुए लग रहा है कि बेहतर बिक्री होगी। उन्हें मायूसी भी नहीं हुई।
विज्ञापन

इस बीच मंगलवार को 10 दिवसीय प्रदर्शनी का समापन हो गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि सीडीओ घनश्याम मीणा ने कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी से खादी उद्योग को बढ़ावा मिलता है। जिस प्रकार से बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर खादी वस्त्रों की खरीदारी की है, वह अत्यंत सराहनीय है। इस प्रकार की प्रदर्शनी खादी उद्योग के लिए मील का पत्थर साबित होगी। खादी ग्रामोद्योग अधिकारी राकेश दुबे ने कहा कि प्रतिवर्ष इस प्रकार की प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। आगामी वर्षों में स्टॉल की संख्या बढ़ाई जाएगी। बताया कि तीन लाख से अधिक का कारोबार करने वाले चार व्यापारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed