फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Everyone should harvest water

सभी लोग पानी का करें संचयन

Fri, 19 Feb 2021 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Everyone should harvest water
राजेसुल्तानपुर। जल के बगैर मानव जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। ऐसे में जरूरी है कि सभी लोग जल का न सिर्फ संचयन करें वरन अनावश्यक तौर पर पानी की बर्बादी को भी रोकें। यह विचार शुक्रवार को गांधी स्मारक इंटर कॉलेज राजेसुल्तानपुर में आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर के पांचवें दिन प्रधानाचार्य कप्तान सिंह ने प्रकट किए। उन्होंने कहा कि जल संचयन की दिशा में सभी लोगों को प्रयास करने की जरूरत है।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने कहा कि जल संचयन का सबसे बड़ा स्रोत बारिश का जल होता है। इसके संचयन पर यदि ध्यान दिया जाए तो पानी की किल्लत को काफी हद तक दूर किया जा सकता है। इस दिशा में सभी को जागरूक होने की जरूरत है। जब तक ऐसा नहीं किया जाएगा, तब तक पानी समस्या को दूर नहीं किया जा सकता। उन्होंने आह्वान किया कि सभी लोग अनावश्यक तौर पर जल की बर्बादी न करें। आवश्यकतानुसार ही उसका उपयोग किया जाए। वक्ताओं ने कहा कि जलस्तर को संतुलित करने के लिए बारिश के पानी का संचयन करना बेहद जरूरी है। इससे न सिर्फ जल का स्तर बढ़ेगा, वरन समय-समय पर होने वाली किल्लत को भी दूर किया जा सकता है।
विज्ञापन

छात्रा खुशी पांडेय ने भी जल की महत्ता पर अपने विचार प्रकट किए। इससे पहले छात्र-छात्राओं ने विद्यालय प्रांगण से रैली निकाली। रैली विभिन्न स्थानों से होते हुए बांसगांव स्थित मंदिर पहुंची, जहां प्रांगण में शिविरार्थियों ने सफाई की। साथ ही ग्रामीणों को स्वच्छता की सीख दी। छात्रा नेहा कुमारी व प्रज्ञा ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सुमित, काजल व अर्चना ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं से आह्वान किया कि सभी लोग जल संरक्षण के बारे में लोगों को जागरूक करें। इससे लोगों में पानी बचाव को लेकर जागरूकता पैदा होगी। अध्यक्षता प्रबंध समिति के मंत्री धीरेंद्र सिंह ने की। इस मौके पर कार्यक्रमाधिकारी हरिप्रसाद यादव, श्यामकेतु सिंह, उदयराज मिश्र, अमरनाथ पाण्डेय, जियालाल, मंजू सिंह व नीतू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed