फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Even after the trouble, the police do not warn

फजीहत के बाद भी नहीं चेती पुलिस

Sat, 22 Jan 2022 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Even after the trouble, the police do not warn
अंबेडकरनगर। इसे महज संयोग समझा जाए या फिर पुलिस की लकीर पीटने की कार्रवाई। बीते वर्ष जलालपुर में रिश्तेदारी में जा रहेे युवक को अवैध शराब के साथ पकड़ने के मामले में हुई भारी फजीहत के बाद भी इसे लेकर पुलिस बिल्कुल नही चेती। इसके चलते ही पुलिस टीम ने बीते 48 घंटे में चार अलग अलग थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बरामदगी कर चार आरोपियों को पकड़ा। अलग अलग थानाक्षेत्र में पकड़े गए इन आरोपियों के पास से एक समान हुई दस दस लीटर शराब की बरामदी एक बार फिर पुलिस कार्यवाही पर सवाल खड़ा कर रही है।
विज्ञापन

बीते वर्ष जलालपुर पुलिस उस समय बड़ी मुश्किल में फंस गई थी जब रिश्तेदारी जा रहे एक युवक को पकड़कर उससे सादे कागजात पर हस्ताक्षर कराने के बाद उसके पास से अवैध शराब की बरामदगी दिखा दी थी। इस मामले को जलालपुर विधायक सुभाष राय ने शासन तक पहुंचा कर पुलिस की करतूत को उजागर किया था।
विज्ञापन

इस मामले के तूल पकड़ने के बाद तत्कालीन थाना प्रभारी को हटना पड़ा था। लेकिन इस घटना के बाद भी पुलिस ने अपनी कार्यशैली में कोई बदलाव लाना उचित नहीं समझा। इसका अंदाजा इसी से दिखता है कि बीते 48 घंटे में जिले के चार अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस टीम ने छापेमारी कर आश्चर्यजनक ढंग से चार आरोपियों को पकड़ कर इन सभी के पास से दस दस लीटर अवैध शराब की बरामदगी दिखायी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगंज थाने की महिला उपनिरीक्षक प्रियांशु भट्ट ने बीते शुक्रवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान हनुमान प्रसाद निवासी सद्दरपुर, थाना अलीगंज को अवैध 10 लीटर कच्ची शराब के साथ, बसखारी थाने के सिपाही जितेंद्र कुमार ने आरोपी फागू निवासी कौड़ाही, थाना बसखारी को भी 10 लीटर अवैध कच्ची शराब, सिपाही रामजीत यादव ने आरोपी राजू निवासी बुद्धनगर, थाना बसखारी को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब और जलालपुर थाने के उपनिरीक्षक दिलीप कुमार त्रिपाठी ने आरोपी इंतयाज निवासी सोहगूपुर, थाना जैतपुर को भी 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार करने का गुडवर्क दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed