फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Evaluation of 25730 copies done

25730 कॉपियाें का हुआ मूल्यांकन

Mon, 25 Apr 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Evaluation of 25730 copies done
अंबेडकरनगर। जिले में चल रहे यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में रविवार को 25 हजार 730 कॉपियां जांची गईं। इस दौरान डीआईओएस प्रवीण कुमार मिश्र ने विभिन्न केंद्रों पर पहुंचकर मूल्यांकन का जायजा लिया। साथ ही निर्देशित किया कि मूल्यांकन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य 23 अप्रैल से प्रारंभ हुआ था। जिले में पहली बार छह केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य प्रारंभ हुआ है। इस बीच रविवार के अवकाश के बाद भी जिले के सभी छह केंद्रों पर सुचारु रूप से मूल्यांकन का कार्य हुआ। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार रविवार को कुल 25 हजार 730 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ। इसमें बीएन इंटर कॉलेज में 1822, डॉ. गणेशकृष्ण जेतली इंटर कॉलेज में 4767, सरदार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज लारपुर में 3439, संत कबीर इंटर कॉलेज सैदापुर में 2439, रामअवध जनता इंटर कॉलेज बरियावन में 4280 व जनता इंटर कॉलेज फतेपुर में 8983 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हुआ।
विज्ञापन

इस बीच डीआईओएस प्रवीण कुमार मिश्र ने सभी मूल्यांकन केंद्रों पर पहुंचकर मूल्यांकन का जायजा लिया। कहा कि मूल्यांकन में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। डीआईओएस ने बताया कि जिले में 25 से 27 अप्रैल तक होने वाली प्रयोगात्मक परीक्षा के विषयों की समय सारिणी परीक्षा केंद्रों पर भेज दी गई है। परीक्षा समय से संपन्न हो, इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed