फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Entrepreneurs should come forward, they will get facilities

अम्बेडकरनगर: आगे आएं उद्यमी, मिलेगी सुविधा

Mon, 13 Feb 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 13 Feb 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Entrepreneurs should come forward, they will get facilities
अंबेडकरनगर। निवेश कुंभ का रविवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समापन हो गया। डीएम ने उद्यमियों व व्यापारियों से निवेश के लिए लगातार आगे आते रहने का आह्वान किया।
विज्ञापन






कहा कि निवेश मित्र पोर्टल पर श्रम विभाग से प्राप्त सभी 2341 आवेदनों का निस्तारण कर दिया गया है। सभी विभागों द्वारा तेजी से व्यापारियों से जुड़े मामलों का निपटारा किया जा रहा है। इसका लाभ उठाते हुए ज्यादा से ज्यादा निवेश करने की जरूरत है।
विज्ञापन




दो दिन पहले अंबेडकरनगर निवेश कुंभ का शुभारंभ राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में हुआ था। रविवार को उत्तर प्रदेश ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के समापन समारोह का सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। राष्ट्रपति के समापन भाषण को सुनने के लिए व्यापारी व निवेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन





एमएलसी हरिओम पांडेय ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्यों ने कीर्तिमान स्थापित किया है। सरकार ने ऐसा माहौल स्थापित किया है कि देश-दुनिया के लोग यहां तेजी से निवेश कर रहे हैं। व्यापारी कल्याण बोर्ड सदस्य शुभम अग्रहरि ने व्यापारी हितों को लेकर किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला।




डीएम सैमुअल पॉल एन ने उद्यमियों एवं व्यापारियों से कहा कि जिला प्रशासन उन्हें उद्योगों की स्थापना एवं व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए सभी जरूरी सुविधा मुहैया कराता रहेगा। वे सिर्फ निवेश एवं व्यापार को बढ़ावा देने के लिए आगे आएं।




उन्होंने बताया कि अलग-अलग विभागों में जो आवेदन व्यापारियों एवं उद्यमियों ने किया था, उनमें एनओसी व लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली गई है। निवेश सारथी पोर्टल के जरिए कुल 176 उद्यमियों ने 1564 करोड़ का निवेश प्रस्ताव दिया है। इस पर तेजी से काम कराया जाएगा।





निवेश कुंभ समापन समारोह में सीडीओ अनुराज जैन, डीडीओ वीरेंद्र सिंह, सहायक महाप्रबंधक उद्योग अजय कुमार शर्मा, एलडीएम रविकांत, उद्योग व्यापार जिलाध्यक्ष शिवकुमार गुप्त व सूचना अधिकारी संतोष द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed