फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Enrollment of children in council schools is not gaining momentum

गति नहीं पकड़ रहा परिषदीय स्कूलों में बच्चों का नामांकन

Wed, 20 Apr 2022 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
Enrollment of children in council schools is not gaining momentum
आलापुर (अंबेडकरनगर)। शिक्षा क्षेत्र रामनगर व जहांगीरगंज के विद्यालयों में नामांकन का कार्य गति नहीं पकड़ पा रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग दोनों शिक्षा क्षेत्रों के लिए 1 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच 8100 नए नामांकन करने का लक्ष्य रखा है, लेकिन अब तक दोनों शिक्षा क्षेत्रों से करीब ढाई हजार छात्र-छात्राओं का ही नामांकन हो सका है। ऐसे में आसानी से समझा जा सकता है कि शिक्षक निर्धारित अवधि में इस लक्ष्य को पूरा कर पाने में कितना सफल हो पाएंगे। कई विद्यालय तो अब तक एक भी नामांकन नहीं करा सके हैं।
विज्ञापन

बता दें कि बेसिक शिक्षा विभाग प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में नामांकन संख्या बढ़ाने के लिए स्कूल चलो अभियान चला रहा है। कई जगह पर भव्य कार्यक्रमों का आयोजन भी हुआ। इसमें अधिकारियों ने परिषदीय स्कूलों में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बढ़-चढ़कर जानकारी भी दी। इसके बावजूद इसका खास असर आलापुर तहसील में नहीं दिख पा रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग ने रामनगर व जहांगीरगंज शिक्षा क्षेत्र को नामांकन का लक्ष्य भी दिया है। विभाग ने 30 अप्रैल तक दोनों शिक्षा क्षेत्रों में 8100 नए छात्र-छात्राओं का नामांकन का लक्ष्य दिया है। इसमें शिक्षा क्षेत्र रामनगर के 18 जूनियर, 27 कम्पोजिट व 113 प्राथमिक विद्यालय को 4110 एवं जहांगीरगंज शिक्षा क्षेत्र के 98 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक 22 व कम्पोजिट 32 स्कूलों को 3990 नए बच्चों के प्रवेश का लक्ष्य निर्धारित है। तमाम प्रयासों के बावजूद दोनों शिक्षा क्षेत्रों को मिलाकर अब तक करीब ढाई हजार छात्र-छात्राओं का ही नामांकन हो सका है। ऐसे में नहीं लगता कि निर्धारित तिथि तक है शिक्षक विभाग द्वारा दिए गए लक्ष्य को पूरा कर सकेंगे।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों के मुताबिक नए बच्चों के नामांकन में कई विद्यालयों ने बेहतर प्रदर्शन भी किया है। शिक्षा क्षेत्र रामनगर के प्राथमिक विद्यालय लखमीपुर के शिक्षक अब तक 23 नए बच्चों का नामांकन दर्ज करते हुए पहले स्थान पर है। वहीं प्राथमिक विद्यालय सरावां दलित बस्ती, प्राथमिक विद्यालय परसौना, प्राथमिक विद्यालय मिर्जापुर जंगल, प्राथमिक विद्यालय हथिनालाला में अब तक सिर्फ 1-1 बच्चों का ही नामांकन हो पाया है। प्राथमिक विद्यालय घरवासपुर, प्राथमिक विद्यालय नयागांव, प्राथमिक विद्यालय बाहरपुर में अब तक एक भी नया नामांकन नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षा क्षेत्र जहांगीरगंज में सबसे अधिक बच्चों का नामांकन करने में उच्च प्राथमिक विद्यालय जहांगीरगंज को सफलता मिली है। शिक्षकों ने कुल 76 बच्चों का नामांकन करते हुए शिक्षा क्षेत्र में प्रथम स्थान हासिल किया है। क्षेत्र के कई विद्यालय से भी हैं जो अब तक दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर सकें हैं।

नामांकन बढ़ाने पर है पूरा ध्यान
परिषदीय स्कूलों में नामांकन बढ़ाने के लिए सभी प्रधानाध्यापकों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं जिन विद्यालय के शिक्षक बेहतर प्रदर्शन करेंगे उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए सम्मानित भी किया जाएगा। नामांकन प्रक्रिया पर लगातार समीक्षा भी की जा रही है। -भोलेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed