{"_id":"62659c26e33b9b49e7474b01","slug":"enroll-more-and-more-in-schools-ambedkar-nagar-news-lko6276548115","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में ज्यादा से ज्यादा कराएं नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में ज्यादा से ज्यादा कराएं नामांकन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीटी (अंबेडकरनगर)। उच्च प्राथमिक विद्यालय भीटी प्रांगण में बीते दिन नामांकन मेला एवं स्कूल चलो अभियान शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान परिषदीय विद्यालयों में ज्यादा से ज्यादा नामांकन सुनिश्चित कराने का शिक्षकों से आह्वान किया गया। कहा गया कि सभी लोग नामांकन की संख्या तेजी से बढ़ाएं। बालिकाओं ने स्वागत गीत व सरस्वती वंदना भी प्रस्तुत की।
बीएसए भोलेंद्र प्रताप सिंह ने सरस्वती का पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि 30 अप्रैल तक भीटी ब्लॉक को 3505 बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालयों में कराने का लक्ष्य दिया गया है। ऐसे में निर्धारित तिथि तक उस लक्ष्य को पूरा करने में सभी शिक्षक अपना योगदान सुनिश्चित करें। शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को आश्वस्त किया कि यह लक्ष्य हर हाल में प्राप्त कर लिया जाएगा। बीएसए ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों से सभी प्रधानाध्यापक पांच वर्ष के ऊपर के बच्चों की सूची प्राप्त कर लें। साथ ही उनका एडमिशन अपने विद्यालयों में करना सुनिश्चित करें।
कहा कि माइग्रेट बच्चों का भी एडमिशन प्राथमिकता पर तय हो। तभी सरकार की मंशा को पूरा किया जा सकेगा। बीएसए ने प्रधानाध्यापकों से कहा कि सभी लोग अपनी ग्राम पंचायतों में संचालित गैर मान्यता प्राप्त विद्यालयों की सूची नोडल के माध्यम से बीआरसी पर देना सुनिश्चित करें। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय काही तथा कस्तूरबा गांधी में नामांकित पांच-पांच नव प्रवेशी बच्चों का सम्मान कर हौसला बढ़ाया। इसके पूर्व बीईओ एसपी सिंह ने बीएसए को साल एवं स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।
विज्ञापन
कस्तूरबा गांधी की छात्राओं ने सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया। संचालन शिक्षक प्रेम प्रकाश सिंह ने किया। इस मौके पर राजीव त्रिपाठी, मधुकर पांडेय, ओम प्रकाश दुबे, राकेश श्रीवास्तव, अनिल वर्मा के अलावा डायट मेंटर नितेश तिवारी, एआरपी आलोक सिंह, एआरपी अरुण सिंह, अवधेश वर्मा, अरुण सिंह आदि मौजूद रहे।