{"_id":"62619a40fa0add564f0eb3b4","slug":"enroll-children-in-basic-schools-ambedkar-nagar-news-lko6272039101","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का कराएं दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का कराएं दाखिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलापुर (अंबेडकरनगर)। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों का ज्यादा से ज्यादा नामांकन कराने के उद्देश्य से गुरुवार को स्कूल चलो अभियान के तहत डगडगवा चहोड़ा शाहपुर पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने शिक्षकों के साथ रैली निकाली। बच्चों ने स्लोगन लिखी तख्ती व बैनर लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया। साथ ही बच्चों का दाखिला प्राथमिक विद्यालयों में कराने के लिए प्रेरित किया। कहा कि बच्चों का भविष्य तभी बेहतर हो सकता है, जब वे शिक्षित होंगे।
परिषदीय विद्यालयों में नामांकन संख्या बढ़ाने के लिए स्कूल चलो अभियान के तहत रैलियों आदि के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय डगडगवा चहोड़ा शाहपुर के बच्चों ने रैली निकाली। आधी रोटी खाएंगे, पढ़ने जरूर जाएंगे... व मम्मी-पापा हमें पढ़ाएं, स्कूल में चलकर हमारा नाम लिखाएं... आदि नारे लगाते हुए विभिन्न स्थानों का भ्रमण किया और ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व के बारे में अवगत कराया।
कहा गया कि शिक्षा के जरिए ही जीवन को बेहतर बनाया जा सकता है। शिक्षा पाना हर बच्चे का अधिकार है। ऐसे में इस अधिकार से उसे वंचित न किया जाए। ग्रामीणों से अपील की गई कि सभी लोग अपने पाल्यों का नाम परिषदीय विद्यालयों में लिखाएं। परिषदीय विद्यालयों में सरकार बच्चों को तमाम तरह की सुविधाएं दे रही है। पुस्तक, बैग, जूता-मोजा व भोजन आदि की सुविधा सरकार ने बच्चों को लिए तय कर रखी है। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक विनोद कुमार यादव, सहायक अध्यापिका शांति यादव व प्रचारक प्रवीण कुमार त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।