फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   engineer looted by Jaharkhuran

इंजीनियर को जहरखुरानों ने लूटा

Mon, 07 Sep 2015 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Mon, 07 Sep 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
इसके बाद उन्हें गोविंदसाहब मुख्य गेट पर छोड़कर भाग निकले। सूचना मिलने पर पहुंचे परिवारीजनों ने उन्हें एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। आलापुर थाने की पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जैतपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर मानिकपुर गांव निवासी इंजीनियर विशाल सिंह (40) पुत्र सतीष सिंह अहमदाबाद स्थित जिंदल कंपनी में कार्य करते हैं। शुक्रवार को वह हवाई मार्ग से लखनऊ पहुंचे। इसके बाद वहां से बस द्वारा अकबरपुर आए। यहां उन्होंने परिवारीजनों को फोन कर बताया कि वह जलालपुर पहुंचने वाले हैं।
विज्ञापन


परिवार का कोई सदस्य उन्हें लेने के लिए वहां आ जाए। इसके बाद वह बोलेरो से जमालपुर चौराहे पहुंचे। बताया जाता है कि चौराहे पर एक सफेद मारुति कार पर सवार दो लोग उनके निकट आए और बातों ही बातों में बताया कि वे रफीगंज की तरफ जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि उन्हें चलना है, तो वह उनकी कार से चलें, रास्ते में छोड़ देंगे। इस पर विशाल कार पर सवार हो गए। जब वे सभी मंगुराडिला पहुंचे तो चालक ने कार रोक दिया। उन दोनों ने स्वयं कोल्डड्रिंक पीया और विशाल को भी पीने को दिया। उसे पीते ही विशाल बेहोश हो गए। कार सवारों ने उन्हें गोविंदसाहब मठ के गेट पर ले जाकर छोड़ दिया और 25 हजार रुपये नकदी सहित उनका सभी सामान लेकर भाग निकले।

इसी बीच उधर से गुजर रहे लोगों ने उन्हें बेहोश पड़ा देखा, तो तलाशी पर एक डायरी मिली। उसमें मौजूद नंबर पर उनके घर पर पूरे मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें तत्काल रफीगंज स्थित एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। इलाज के बाद होश आने पर उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।


इसके बाद परिजनों ने आलापुर थाने पहुंचकर पुलिस को घटना की जानकारी दी और केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed