{"_id":"662154c5ac7c1ecba107d37e","slug":"encroachment-on-barren-land-demolished-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-113935-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: बंजर भूमि हुए अतिक्रमण को ढहाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: बंजर भूमि हुए अतिक्रमण को ढहाया
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। नगर पालिका परिषद क्षेत्र अकबरपुर के मिर्जापुर में बृहस्पतिवार को बंजर भूमि पर किए गए अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर चला। संबंधित भूखंड को अतिक्रमणमुक्त करने के साथ कब्जा करने वालों को दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी दी।
बीते दिनों ही मिर्जापुर के कुछ लोगों ने एसडीएम सदर व अधिशासी अधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर शिकायत की थी कि बंजर भूमि पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। न सिर्फ मिट्टी की पटाई कर दी है बल्कि बाउंड्रीवॉल का भी निर्माण करा दिया है। शिकायत पर बीते दिनों ही जब राजस्व टीम ने जांच की तो मामला सही पाया।
इस पर बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर पवन कुमार जायसवाल के नेतृत्व में नगर पालिका की टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचे। बाद में एसडीएम की मौजूदगी में बाउंड्रीवॉल को ढहा दिया गया। साथ ही कब्जा करने वालों को दोबारा अतिक्रमण न किए जाने की चेतावनी भी दी गई।