फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   employment fraud

Ambedkar Nagar News: रोजगार के नाम पर 1500 महिलाओं से 20 लाख ठगे

Sun, 07 May 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 07 May 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
employment fraud

विज्ञापन
अंबेडकरनगर। घर बैठे रोजगार देने का लालच देकर अकबरपुर तहसील क्षेत्र की करीब 1500 से अधिक महिलाओं से 20 लाख रुपये ठग लेने का मामला सामने आया है। बेहतर काम करने वाली महिलाकर्मी को मोबाइल, स्कूटी देने व सुपरवाइजर बनाने तक का वादा किया गया था। ठगों ने करीब पांच माह तक काम कराया और बगैर भुगतान किए ही भाग गए। पीड़ित महिलाओं ने एसपी से मिलकर मामले में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराए जाने की गुहार लगाई है।
अकबरपुर बसखारी मार्ग पर औलियापुर के पास करीब छह माह पहले कुछ लोगों ने महिलाओं को रोजगार देने के नाम पर एक संस्था का कार्यालय खोला। इसके बाद महिलाओं को जोड़ने का क्रम शुरु हुआ। बताया गया कि उन्हें जीरा, लौंग सहित अन्य मसालों की पैकिंग करनी होगी। सामान संस्था उपलब्ध कराएगी। प्रति पैकेट 10 रुपये कमीशन मिलेगा। साथ ही संस्था से 50 महिलाओं को जोड़ने पर एंड्रायड मोबाइल और 300 महिलाएं जोड़ने पर स्कूटी दी जाएगी। इतना ही नहीं बेहतर काम करने वाली महिला को सुपरवाइजर बनाने का भी झांसा दिया गया। शनिवार को एसपी कार्यालय पहुंचीं बरियावन क्षेत्र की किरन, सुशीला, विनीता, मानती, प्रीति सहित दर्जनों महिलाओं ने न्याय की गुहार की। कहा कि उन लोगों के साथ धोखाधड़ी हुई है, ऐसे में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। इस पर एसपी ने महिलाओं को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन

सुपरवाइजर बनाने के लिए ऐंठे 2040 रुपये
ठगी करने वाली आरोपी संस्था के लोगों ने महिलाओं को बताया कि यह लाभ उन्हें तभी मिलेगा जब वह 1020 रुपये जमा कर सदस्यता लेंगी। सुपरवाइजर बनने के लिए 2040 रुपये जमा करने को कहा गया। कुछ ही समय में जालसाजों के चंगुल में एक के बाद एक 1500 महिलाएं फंसती चली गईं। ठगों ने इन महिलाओं से करीब पांच माह तक मसाला पैकिंग का काम भी करा लिया और भुगतान भी नहीं किया। भुगतान के लिए दबाव बनाने पर संस्था का संचालन कर रहे तीनों आरोपी फरार हो गए। महिलाओं को पोषाहार देने के नाम पर भी 100-100 रुपये की वसूली की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed