{"_id":"697cf3237003451c6b0b005e","slug":"employment-confluence-organized-in-government-polytechnic-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1011-149744-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: राजकीय पॉलीटेक्निक में रोजगार संगम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: राजकीय पॉलीटेक्निक में रोजगार संगम का आयोजन
Fri, 30 Jan 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 30 Jan 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
राजकीय पॉलीटेक्निक बैजपुर भीटी रोजगार संगम कार्यक्रम की जानकारी देती जिला सेवा योजन अधिकारी।
अंबेडकरनगर। राजकीय पॉलीटेक्निक बैजपुर भीटी रोजगार संगम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें छात्रों को रोजगार पोर्टल के उपयोग, पंजीकरण और रोजगार के अवसरों के बारे में जानकारी दी गई।
जिला सेवायोजन अधिकारी प्रीती पांडेय ने छात्रों को पोर्टल पर पंजीकरण कराने, प्रोफाइल अपडेट रखने और रोजगार मेलों में भाग लेने जैसी योजनाओं का लाभ उठाने के तरीके बताए। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने पोर्टल के विभिन्न फीचर्स जैसे जॉब सर्च, स्किल मैपिंग, कैंपस प्लेसमेंट और रोजगार मेलों से संबंधित प्रश्नों के उत्तर प्राप्त किए। संस्था के प्रधानाचार्य एसके बसंत ने छात्रों को नियमित रूप से पोर्टल चेक करने और प्रोफाइल अपडेट रखने के लिए प्रोत्साहित किया। गाजियाबाद की प्रतिष्ठित कंपनी आईटीसी लिमिटेड के एचआर गौरव यादव व हरीश ने अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। कैंपस प्लेसमेंट सेल के समन्वय में आयोजित इस ड्राइव में बड़ी संख्या में योग्य छात्रों ने भाग लिया। चयनित छात्रों की सूची चयन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जारी की जाएगी। इस दौरान अंकित कुमार, अख्तर सलीम अंसारी, कुंवर राणा सिंह व अन्य मौजूद रहे।