फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Employment camp will be organized for recruitment from 9

भर्ती के लिए 9 से लगेगा रोजगार शिविर

Wed, 07 Apr 2021 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 07 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Employment camp will be organized for recruitment from 9
अंबेडकरनगर। एसआईएस इंडिया लिमिटेड लखनऊ की ओर आगामी 9 अप्रैल से जिले में सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर पद की भर्ती के लिए शिविर लगेंगे।
विज्ञापन

शिविर का आयोजन जिले के कुल 5 विद्यालय परिसर में होगा। संबंधित क्षेत्र के युवा अपने निकटतम निर्धारित विद्यालय पर पहुंचकर हिस्सा ले सकते हैं। न्यूनतम शैक्षिक योग्यता हाईस्कूल व अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष है। सुरक्षा व सुपरवाइजर के पद पर चयनित होने वाले अभ्यर्थी को सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सभी जरूरी सुविधाएं व वेतन भत्ता दिया जाएगा।
भर्ती अधिकारी रजनीश राय ने बताया कि देश की बहुराष्ट्रीय कंपनी एसआईएस इंडिया लिमिटेड द्वारा आगामी 9 अप्रैल से जिले में सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर के पद पर भर्ती के लिए शिविर का आयोजन करेगी। कंपनी देश के अलावा विदेशों में नागरिकों को सुरक्षा मुहैया कराने का काम करती है। 9 व 10 अप्रैल को बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर, 12 व 13 अप्रैल को जयराम जनता जूनियर हाईस्कूल रामनगर, 14 व 15 अप्रैल को होबर्ट त्रिलोकनाथ इंटर कॉलेज टांडा, 16 व 17 अप्रैल को सया डिग्री कॉलेज सेनपुर भीटी, 19 व 20 अप्रैल को आचार्य नरेन्द्र देव इंटर कॉलेज जलालपुर में शिविर लगेंगे।
विज्ञापन

सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर पद के लिए शारीरिक मापदंड पूरा करने के अलावा अभ्यर्थी को पंजीकरण करने के लिए 350 रुपए जमा करना होगा। पंजीकृत चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के लिए लखनऊ भेजा जाएगा। एक माह के प्रशिक्षण के बाद उन्हें निर्धारित स्थानों पर तैनाती दी जाएगी। नौकरी के दौरान कर्मचारियों को पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, बीमा, पेंशन व अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed