फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Employees upset due to non-payment for five months

पांच माह से वेतन न मिलने से बिफरे कर्मचारी

Fri, 19 Feb 2021 11:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Feb 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Employees upset due to non-payment for five months
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति के तत्वावधान में अधिकारियों व कर्मचारियों ने शुक्रवार को गेट मीटिंग कर हक की आवाज बुलंद की। उन्होंने कहा कि पिछले पांच माह से उन्हें वेतन नहीं मिल सका है, जिससे उन्हें दिक्कतें हो रही हैं। वहीं, वर्ष 2016 में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को अब तक पेंशन नहीं मिल सकी हैं। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो वे 22 फरवरी के बाद आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष वकार हुसैन ने कहा कि जल निगम के कर्मचारी विभिन्न प्रकार की मुश्किलों से जूझ रहे हैं। वे अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी के साथ कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है। उपेक्षा का आलम यह है कि पिछले पांच माह से उन्हें वेतन नहीं मिल सका है। इसके लिए कई बार जिम्मेदारों से शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। वेतन का भुगतान न होने से कर्मचारियों को घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। बच्चों की फीस नहीं जमा हो पा रही है। जिम्मेदारों को इसकी कोई फिक्र नहीं है।
विज्ञापन

शतींद्रनाथ द्विवेदी, अमन यादव, अनूप, राजेंद्र, धर्मेंद्र पटेल, आलोक, राकेश पांडेय ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि वर्ष 2016 में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को अब तक पेंशन नहीं मिल सकी है। इसके लिए वे लगातार जिम्मेदारों के कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इतना ही नहीं, वर्ष 2018 के बाद से अब तक मृतक आश्रितों को नौकरी भी नहीं मिल पा रही है। समस्याओं को दूर करने के लिए कई बार जिम्मेदारों से शिकायत की गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो वे 22 फरवरी के बाद आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed