फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Employees started an indefinite strike

कर्मचारियों ने शुरू किया बेमियादी धरना

Wed, 20 Jan 2016 10:59 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 20 Jan 2016 10:59 PM IST
विज्ञापन
Employees started an indefinite strike

धरने की अध्यक्षता कर रहे संरक्षक संतबहादुर सिंह ने कहा कि शासन प्रशासन कर्मचारी हित की तो बात करता है, लेकिन उसे पूरा करने के लिए कभी कोई ठोस कदम नहीं उठाता। इसका खामियाजा कर्मचारियों को भुगतना पड़ता है।

विज्ञापन


कहा कि लंबे समय से चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को वर्दी दिए जाने व रोलर रिपेयरिंग किए जाने की मांग की जा रही है, लेकिन इस तरफ अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अनवर हुसैन ने कहा कि रोलर रिपेयरिंग के लिए दो वर्ष पूर्व एक मिस्त्री शासनस्तर से उपलब्ध कराया गया था, लेकिन अब तक उसका मानदेय भुगतान नहीं हो सका है। इससे उसके समक्ष आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतना ही नहीं 40 लाख रुपये तक के कार्य के लिए विभागीय रोलर का ही प्रयोग किए जाने का प्राविधान है, लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा प्राइवेट रोलर से काम लिया जाता है। यह सही नहीं है।


वक्ताओं ने कहा कि अब और उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। न्याय व हक पाने के लिए निर्णायक संघर्ष छेड़ा जाएगा। तय किया गया कि जब तक उनकी मागों का निस्तारण नहीं होता, तब तक धरना जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed