{"_id":"602ffe998ebc3ee92e2ff82e","slug":"employees-should-be-on-the-table-on-time-ambedkar-nagar-news-lko565712266","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय से पटल पर मौजूद रहें कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समय से पटल पर मौजूद रहें कर्मचारी
विज्ञापन
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय का निरीक्षण करते डीएम सैमुअल पॉल एन।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। डीएम सैमुअल पॉल एन ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट के विभिन्न अनुभागों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अलग-अलग पटलों के निरीक्षण में डीएम ने कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी कि वे समय से प्रतिदिन अपने पटल पर मौजूद रहेंगे। जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है, उसका पूर्ण पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने कई आलमारियों से पत्रावलियां निकलवाईं और उसका अवलोकन किया। पत्रावलियों के रखरखाव को और बेहतर करने का निर्देश भी डीएम ने दिया। कहा कि अगले निरीक्षण में कोई भी कमी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित होगी।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद से प्रतिदिन अलग-अलग कार्यालयों तथा कार्यों का निरीक्षण कर रहे डीएम सैमुअल पॉल एन शुक्रवार को कलेक्ट्रेट का निरीक्षण करने निकल पड़े। एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा को साथ लेकर डीएम ने खनन, संयुक्त कार्यालय, सीलिंग, निकाय, राजस्व लेखाकार, अभियोजन, दैवीय आपदा, खाद्य एवं रसद, जिलापूर्ति कार्यालय, सूचना, सहायक निर्वाचन अधिकारी तथा ई-डिस्ट्रिक्ट कार्यालय व अनुभागों का उन्होंने निरीक्षण किया। रिकार्ड रूम पहुंचकर जमुनीपुर गांव का बस्ता नंबर 122 निकलवाया। इसी तरह आलापुर तहसील के बिड़हर गांव का बस्ता नंबर 350 भी आलमारी से निकलवाया। दोनों बस्तों में रखे गए अभिलेखों का अवलोकन करने के बाद डीएम ने कहा कि सभी पुराने बस्तों का कवर तत्काल बदल दिया जाए। पत्रावलियों को अत्यंत व्यवस्थित ढंग से रखा जाए।
डीएम ने सभी पटलों के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि वे सभी अपनी-अपनी मेज के सामने नेम प्लेट अवश्य लगाएं। सख्त हिदायत दी कि प्रत्येक अधिकारी व कर्मचारी निर्धारित समय पर अपने पटलों पर उपस्थित रहेंगे। समय से पहुंचने के साथ प्रतिदिन बगैर किसी हीलाहवाली के अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन सुनिश्चित करना होगा। इसमें किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
नाजिर को दी नोटिस
डीएम को कलेक्ट्रेट में साफ-सफाई ठीक नहीं मिली। अग्रिशमन में रिफिलिंग का समय बीत गया था। डीएम ने इस पर नाजिर साधुराम दुबे को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। साथ ही नाजिर को निर्देशित किया कि तत्परतापूर्वक व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराया जाए।