फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Employees raised their voice regarding honorarium increase

मानदेय वृद्धि को लेकर कर्मियों ने बुलंद की आवाज

Wed, 02 Feb 2022 12:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Employees raised their voice regarding honorarium increase
अंबेडकरनगर के विकासभवन के निकट अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते कर्मचारी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत कार्यरत कर्मचारियों ने मानदेय वृद्धि तथा विभिन्न पदों के लिए प्रकाशित नौकरी के आवेदन को निरस्त कराने के लिए मंगलवार को आवाज बुलंद की। कहा, अपनी सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। इसके बावजूद उन्हें बहुत कम पारिश्रमिक मिल रहा है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने आवाज बुलंद करते हुए कहा कि समूहों की देखभाल एवं सहयोग के लिए सामुदायिक कैडर एवं मिशन प्रबंधक स्टाफ दिन रात काम कर रहे हैं। इसके बावजूद कई वर्षों से मिशन स्टाफ एवं सामुदायिक कैडरों को बहुत कम पारिश्रमिक मिल रहा है। कहा, अन्य प्रदेशों में संबंधित कर्मचारियों को बेहतर मानदेय मिल रहा है। कहा, मिशन स्टाफ के मानदेय में बीते 9 वर्ष से कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई।
विज्ञापन

कर्मचारियों के मुताबिक मिशन स्टाफ के लिए नया विज्ञापन प्रकाशित हुआ है, जिसमें तमाम विसंगतियां हैं। प्रकाशित आवेदन से स्पष्ट है कि जिला मिशन प्रबंधक व ब्लॉक मिशन प्रबंधक के पदनाम में परिवर्तन कर मानदेय आधा कर दिया जाएगा। इससे मिशन स्टाफ अत्यंत चिंतित एवं हतोत्साहित है। ऐसे में यह आवेदन निरस्त करना जरूरी है। इस मौके पर अंजू वर्मा व नीतू आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed