{"_id":"6918c0c7eadcf96eb1093ed4","slug":"emphasis-on-increasing-community-participation-in-tree-plantation-ambedkar-nagar-news-c-91-1-brp1007-145368-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: पौधरोपण में सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: पौधरोपण में सामुदायिक भागीदारी बढ़ाने पर दिया जोर
Sat, 15 Nov 2025 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 15 Nov 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। पौधरोपण महाभियान 2026–27 को सफल बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को तेंदुआई कला पौधशाला में एक दिवसीय प्रशिक्षण एवं कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय वनाधिकारी बसखारी रेंज शैलेश ने की। उन्होंने प्रतिभागियों को पौधरोपण की वैज्ञानिक विधियों, पौध संरक्षण, नवीनीकरण तथा अभियान की सफलता में सामुदायिक भागीदारी के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी। ग्राम्य विकास विभाग के टीए, एपीओ, जीआरएस, ग्राम प्रधान, सचिव समेत सभी प्रतिभागियों को पौधरोपण की तकनीकी जानकारी संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया गया। वन दरोगा दुर्गेश श्रीवास्तव, सितांशु श्रीवास्तव, माली नंदलाल, प्रमोद कुमार, जितेन्द्र, सोनू, राम करन वर्मा, प्रदीप, रविंद्र, ग्राम प्रधान कन्हैया लाल, रमेशचंद्र गौतम समेत अन्य लोग मौजूद रहे।