{"_id":"631a2e77bc976b25c46d4cc0","slug":"electricity-wire-gang-exposed-nine-accused-arrested-ambedkar-nagar-news-lko647416632","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली तार गिरोह का खुलासा, नौ आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली तार गिरोह का खुलासा, नौ आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा (अंबेडकरनगर)। बिजली के तार चोरी गिरोह का टांडा पुलिस व स्वॉट टीम ने गुरुवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार करने के साथ ही करीब 19 क्विंटल एल्युमीनियम का तार बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों से दो वाहन भी बरामद किए हैं।
बीती जुलाई में चोरों ने हाइडिल कॉलोनी से बड़ी मात्रा में तार चोरी कर लिया था। बाद में भी चोरी की घटना हुई। इसके संबंध में कोतवाली पुलिस ने 16 जुलाई को अवर अभियंता की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध चोरी का मुकदमा दर्ज किया।
लगातार हो रही चोरी का खुलासा करने के लिए एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने स्वॉट टीम को भी लगा दिया। टांडा कोतवाली पुलिस के मुताबिक गुरुवार सुबह लगभग आठ बजे धर्मनगर हाईवे पर दो वाहनों पर लदे तार के साथ नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों की पहचान विनय कुमार उर्फ गुड्डू निवासी ग्राम पिपरी मोहम्मदी बहेतुआ थाना टांडा, विशाल वर्मा निवासी ग्राम पसियापारा थाना अकबरपुर, सोनू वर्मा निवासी ग्राम अशरफपुर पचाउख, थाना सम्मनपुर, परविंदर कुमार वर्मा निवासी ग्राम पिपरी मोहम्मदी, मोनू कुमार रैदास निवासी ग्राम किशुनपुर थाना टांडा, अली अकबर निवासी ग्राम सद्दरपुर थाना अलीगंज, रंजीत पासवान निवासी ग्राम सगरा ब्राहिमपुर, थाना टांडा, जितेंद्र कुमार निवासी ग्राम सद्दरपुर थाना अलीगंज, पुनीत अग्रवाल निवासी ग्राम सकरावल, थाना टांडा के रूप में हुई। बाद में सभी आरोपियोें को जेल भेज दिया गया।