फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Electricity supply to five lakh population stopped for ten hours

Ambedkar Nagar News: दस घंटे तक ठप रही पांच लाख आबादी की बिजली

Thu, 18 Apr 2024 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Apr 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply to five lakh population stopped for ten hours
अंबेडकरनगर। भीषण गर्मी के बीच बृहस्पतिवार को जिले की लगभग पांच लाख की आबादी को लगभग दस घंटे तक बिजली से वंचित रहना पड़ा। तेज हवा के चलते पूरे दिन बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इसके अलावा कहीं तार के टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित हुई तो कहीं ढीले तार होने से ट्रिपिंग हुई। इससे भीषण गर्मी में उपभोक्ता तो परेशान हुए ही उन्हें पेयजल के लिए भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जर्जर व ढीले तारों ने बिजली उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गर्मी प्रारंभ होने से सुचारु बिजली उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराने के लिए पावर कार्पोरेशन ने बढ़ चढ़कर दावा तो किया लेकिन समय बीतने के साथ ही सभी दावे दम तोड़ते नजर आ रहे है। जर्जर उपकरणों के चलते उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में बदतर बिजली आपूर्ति का दंश झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सुचारु बिजली उपलब्ध कराने को लेकर पावर कार्पोरेशन का दावा बृहस्पतिवार को पूरे दिन दम तोड़ता नजर आया। दरअसल सुबह से ही तेज हवा चलने लगी। जैसे जैसे समय आगे बढ़ता रहा वैसे वैसे हवा की रफ्तार बढ़ती रही। नतीजा यह रहा कि जर्जर व ढीले तार कहीं टूटकर गिर गए तो कहीं ट्रिपिंग करने लगे। ग्रामीण क्षेत्र की बात दूर अकबरपुर नगर के उपभोक्ताओं को पूरे दिन बदतर बिजली आपूर्ति का दंश झेलना पड़ा। विद्युत उपकेंद्र मरैला, बैरमपुर बरवां व अशरफपुर बरवां के साथ ही अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े उपभोक्ताओं को लगभग पूरे दिन बिजली नहीं मिली। सुबह लगभग नौ बजे से तेज हवा के बीच बिजली नदारद हो गई जो शाम सात बजे के बाद पटरी पर आ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा इस बीच बिजली उपकेंद्र पतौना व महरुआ उपकेंद से जुड़े रामपुर हरिनंदनपुर, बरामदपुर, पतौना, मंशापुर, लोकनाथपुर, प्राणनाथपुर, जैमलपुर, कसड़ा, पखनपुर, मीरपुर, घनेपुर, हीड़ी पकड़िया समेत तीन दर्जन से अधिक गांव की बिजली आपूर्ति सुबह नौ बजे से ठप हो गई। रात नौ बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। तेंदुआईकला विद्युत उपकेंद्र से जुड़े राजेसुल्तानपुर, गिरेयाबाजार, सिंघलपट्टी, जहांगीरगंज समेत लगभग चार दर्जन की बिजली आपूर्ति तेज हवा चलने के बीच ठप हो गई। देर शाम सात बजे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
विद्युत उपकेंद जलालपुर, कल्याणपुर, नेवादा, रफीगंज से जुड़े उपभोक्ताओं को भी सुबह नौ बजे से बिजली आपूर्ति तेज हवा के चलते ठप हो गई। इसी प्रकार जिले के अन्य क्षेत्रों में भी सुबह नौ बजे से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। कहीं शाम पांच बजे के बाद आपूर्ति सुचारु हो सकी तो कहीं रात नौ बजे के बाद। इससे लगभग पांच की आबादी को कई प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। जमुनीपुर उपकेंद्र के इंजीनियरिंग कॉलेज व जमुनीपुर फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को भी पूरे दिन बिजली से वंचित रहना पड़ा।


उठाए जाएं ठोस कदम
मंगुराडिला के प्रदीप कुमार व लाभापारा के अशोक ने कहा कि यदि समय रहते जर्जर व ढीले तारों को दुरुस्त कर दिया गया होता तो इस प्रकार की मुश्किलें न खड़ी होतीं। बड़ेगांव के रमेश व बूढ़नपुर के उमापति ने कहा कि सुचारु बिजली न मिलने से न सिर्फ भीषण गर्मी में मुश्किलें हो रहीं बल्कि पेयजल की भी समस्या खड़ी हो रही। महरुआ के लालजी व भीटी के उमेश कुमार ने कहा कि पावर कार्पोरेशन के अधिकारियों की लापरवाही का ही नतीजा है कि जो इस प्रकार का बिजली संकट खड़ा हुआ है। यदि दावे के अनुसार जर्जर व ढीले तारों को दुरुस्त कर दिया गया होता तो इस प्रकार की समस्या न होती ।



तेज हवा के चलते हुई समस्या
इन दिनों गेहूं की फसल तैयार है। कटाई तेजी से चल रही है। तेज हवा चल रही है। ऐसे में सुरक्षा की दृष्टिगत रखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में दिन में बिजली काट दी जाती है। तेज हवा चलने से बार बार ट्रिपिंग हुई । -अनूप कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed