फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Electricity supply system will improve soon

जल्द सुधरेगी बिजली आपूर्ति व्यवस्था

Thu, 18 Feb 2021 11:14 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply system will improve soon
अंबेडकरनगर। विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में बेहतरी के लिए पॉवर कार्पोरेशन ने 132 केवी विद्युत उपकेंद्र कोटवा महमदपुर में अत्याधुनिक किस्म के छह नए रिले लगा दिए हैं। इसके लिए जिला मुख्यालय के निकट स्थित इस उपकेंद्र में गुरुवार को घंटों काम चला।
विज्ञापन

नतीजतन अलग-अलग समय पर अकबरपुर टाउन, मरैला तथा बेवाना उपकेंद्र की आपूर्ति ठप रही। अभियंताओं के अनुसार अब डिजिटल रिले लगा दिया गया है जिससे कहीं भी गड़बड़ी होने पर और ज्यादा सटीक जानकारी हासिल हो सकेगी। इसके साथ ही उपकेंद्र में लगे उपकरणों की सुरक्षा भी होगी।
विज्ञापन

गर्मी का मौसम शुरू होने से पहले पॉवर कार्पोरेशन ने उपकेंद्रों में जरूरी सुधार का कार्य शुरू करा दिया है। इसी क्रम में जिला मुख्यालय के निकट स्थित 132 केवी विद्युत उपकेंद्र पर वर्षों पुराने रिले सिस्टम को बदल दिया गया। उपकेंद्र में यूं तो लगभग दो दर्जन रिले लगे हैं लेकिन इनमें से लगभग आधा दर्जन अत्यंत पुराने हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब उनके स्थान पर गुरुवार को अत्याधुनिक किस्म के नए रिले लगाए गए। इन सभी रिले को लगाने का जिम्मा पॉवर कार्पोरेशन के पारेषण अनुभाग ने सम्हाला। इसके लिए गुरुवार को जिला मुख्यालय व आसपास के क्षेत्रों में अलग-अलग समय आपूर्ति भी प्रभावित रही।
रिले को बदलने का कार्य सुबह नौ बजे शुरू किया गया जो अपराह्न करीब तीन बजे तक चलता रहा। कर्मचारियों के अथक परिश्रम के चलते समय रहते सभी छह रिले बदल दिए गए। इस कार्य के कारण 33/11 केवी के टाउन उपकेंद्र के अलावा बेवाना व मरैला उपकेंद्र की आपूर्ति भी प्रभावित हुई। तीन-तीन घंटे तक इन क्षेत्रों में क्रमवार कटौती कर रिले लगाने का कार्य पूरा किया गया।

अवर अभियंता विद्युत अजय कुमार ने बताया कि उपकेंद्र में डिजिटल रिले लगाने का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इससे कई तरह के फायदे न सिर्फ विभाग को मिलेंगे वरन उपभोक्ताओं को भी लाभ होगा। अभी सुधार के कई अन्य कार्य और कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed