फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Electricity supply stopped in the ground floor of Vikas Bhavan, causing problems

Ambedkar Nagar News: विकास भवन के भूतल में बिजली आपूर्ति ठप, हुई मुश्किल

Mon, 02 Sep 2024 10:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
Electricity supply stopped in the ground floor of Vikas Bhavan, causing problems
अंबेडकरनगर। अंडर ग्राउंड बिजली केबल में गड़बड़ी आने से विकास भवन के भूतल स्थित पांच महत्वपूर्ण कार्यालयों की बिजली शनिवार से ठप हो गई थी। इससे संबंधित कार्यालयों में कार्य प्रभावित रहे। शनिवार को लखनऊ से आई पशुपालन ऑडिट टीम को विकास भवन के बजाए कृषि विभाग स्थित कार्यालय के निकट स्थित पशु अस्पताल में बैठकर काम करना पड़ा था। दो दिनों बाद सोमवार शाम को बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन

बीते शनिवार शाम विकास भवन में अंडरग्राउंड बिजली केबल में फाॅल्ट हो गया। रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को विकास भवन खुला तो भूतल स्थित पशुपालन विभाग, आरईएस, एनआरएलएम, लघु सिंचाई विभाग व पिछड़ा वर्ग कार्यालय की बिजली आपूर्ति ठप रही। इससे संबंधित कार्यालयों में दिनभर अंधेरा बना रहा। इन्वर्टर भी डिस्चार्ज हो गया। भूतल के अन्य कार्यालयों में आपूर्ति तो रही लेकिन पांच कार्यालय में आपूर्ति न रहने से काम प्रभावित रहा।
विज्ञापन

उमसभरी गर्मी के बीच कर्मचारियों को कार्य करने में मुश्किलें हुईं। सबसे अधिक समस्या पशुपालन विभाग में लखनऊ से आई ऑडिट टीम को हुई। कार्यालय की बिजली गुल होने से ऑडिट टीम को आवश्यक प्रपत्र लेकर कृषि भवन के निकट स्थित पशु अस्पताल में जाना पड़ा। संबंधित कार्यालय पर ही बैठकर टीम ने जरूरी काम निपटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन




दूर हुई गड़बड़ी
केबल में गड़बड़ी के चलते पांच कार्यालयों की बिजली ठप हुई थी। दूसरे विभाग के कार्यालय से कर्मचारियों ने कामकाज निपटाए। बिजली कर्मचारियों ने शाम को गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी। - सुनील कुमार तिवारी, जिला विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed