{"_id":"62c5cb955332030f9f7e42e5","slug":"electricity-stopped-the-investigation-ct-scan-is-not-being-done-ambedkar-nagar-news-lko6384447193","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली ने रोकी जांचें, नहीं हो पा रहा सीटी स्कैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली ने रोकी जांचें, नहीं हो पा रहा सीटी स्कैन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। सीटी स्कैन के लिए बुधवार को जिला अस्पताल पहुंचे लगभग 42 मरीजों को मायूसी हाथ लगी। उन्हें बगैर जांच निराश होकर लौटना पड़ा। दरअसल विद्युत उपकेंद्र कोटवा महमदपुर से जिला अस्पताल को आपूर्ति की जाने वाली बिजली, अंडरग्राउंड फाल्ट होने के चलते बाधित हो गई। लगभग दो बजे गड़बड़ी को दूर कर आपूर्ति बहाल की गई, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। जांच के लिए आए ज्यादातर मरीज वापस जा चुके थे। इस बीच मायूस होकर लौटने वाले मरीजों व उनके तीमारदारों ने कड़ी नाराजगी भी व्यक्त की।
बुधवार को जिला अस्पताल में सीटी स्कैन जांच एक बार फिर से प्रभावित हुई। दरअसल जिला अस्पताल को कोटवा महमदपुर विद्युत उपकेंद्र से अंडरग्राउंड केबल द्वारा विद्युत आपूर्ति की जाती है। बुधवार सुबह अंडरग्राउंड केबिल मेें गड़बड़ी आ गई। जनरेटर की व्यवस्था कर अन्य कार्य तो किए गए, लेकिन सीटी स्कैन जांच का कार्य पूरी तरह से ठप हो गया। कारण यह कि मशीन के संचालन के लिए आवश्यक वोल्टेज जनरेटर से नहीं उपलब्ध हो सका। हालांकि इस बीच सीटी स्कैन के लिए भीषण गर्मी के बावजूद जिले के दूरदराज के क्षेत्रों से मरीजों का जिला अस्पताल में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका था। दोपहर होते होते लगभग 50 मरीज पहुंच चुके थे।
इस बीच जांच न होने के चलते मरीजों व तीमारदारों को समक्ष समस्याएं होने लगीं। नतीजा यह हुआ कि मायूस होकर मरीजों का घर वापस जाने का सिलसिला भी शुरू हो गया। दोपहर बाद लगभग दो बजे गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल की गई, लेकिन तब तक ज्यादातर मरीज वापस जा चुके थे। मौके पर मौजूद आठ मरीजों की जांच की गई।
विज्ञापन
मरीजों व तीमारदारों ने जताई नाराजगी
सीटी स्कैन प्रभावित होने पर दूरदराज से आए मरीजों व उनके तीमारदारों ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। जहांगीरगंज से आए तीमारदार राकेश कुमार ने कहा कि उन्हें अपने पिता का सीटी स्कैन कराना था। कड़ी गर्मी में किसी प्रकार यहां पहुंचे, लेकिन मायूस होकर अब लौटना पड़ रहा है। कटेहरी के सियाराम व अकबरपुर के इमरान ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि आए दिन अंडरग्राउंड केबल में गड़बड़ी आती रहती है। बार-बार इस प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए केबिल को दुरुस्त किया जाना चाहिए। यदि नई केबिल लगा दी जाए, तो शायद इस प्रकार की समस्या न हो।
समय रहते दूर हुई गड़बड़ी
अंडरग्राउंड केबल में आई गड़बड़ी के चलते सीटी स्कैन का कार्य प्रभावित हुआ था। हालांकि दोपहर बाद तक गड़बड़ी दूर करा दी गई, जिससे सुचारु रूप से जांच का कार्य हुआ। -डॉ. ओमप्रकाश, सीएमएस