फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Electricity restored in Tejapur after six months

छह माह बाद बहाल हुई तेजापुर में बिजली

Fri, 10 Jun 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Electricity restored in Tejapur after six months
भीटी (अंबेडकरनगर)। गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से तेजापुर गांव में क्षतिग्रस्त हुए तीन बिजली खंभों को बदलने की फुर्सत विभाग को छह माह बाद मिल सकी। अधिकारियों से शिकायतों के बाद शुक्रवार को पावर कॉर्पोरेशन की टीम गांव पहुंची और क्षतिग्रस्त खंभों को बदल दिया। देर शाम गांव की बिजली आपूर्ति बहाल हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

भीटी तहसील क्षेत्र के तेजापुर गांव के ग्रामीण करीब छह माह से विद्युत आपूर्ति के संकट से जूझ रहे थे। बताया जाता है कि चीनी मिल मिझौड़ा गन्ना लेकर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने छह माह पूर्व गांव के पास लगे विद्युत पोल में टक्कर मार दी थी। इससे तीन खंभे क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसके बाद गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। ग्रामीण क्षतिग्रस्त तार व पोल बदलने के लिए तब से विभाग का चक्कर काट रहे थे।
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों से हुई शिकायतों के बाद शुक्रवार को पावर कॉर्पोरेशन की टीम गांव पहुंची और क्षतिग्रस्त तार व पोलों को बदल दिया। गांव निवासी योगेंद्र, कल्लू, विजय प्रकाश, कृष्णचंद्र, रजत, हरीराम आदि का कहना है कि विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के चलते यह गड़बड़ी दूर होने में छह माह लग गए। उधर, जेई धर्मेंद्र तिवारी का कहना है कि पोल व तार बदलकर शुक्रवार देर शाम आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed