{"_id":"62755be0c6d25e056f1919c8","slug":"electricity-in-villages-could-not-come-on-track-even-after-24-hours-ambedkar-nagar-news-lko6293807130","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे बाद भी पटरी पर नहीं आ सकी गांवों में बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे बाद भी पटरी पर नहीं आ सकी गांवों में बिजली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। आंधी-पानी के कारण पटरी से उतरी बिजली आपूर्ति व्यवस्था दूसरे दिन भी पूरी तरह दुरुस्त नहीं हो सकी। आंधी के कारण जगह जगह टूटे तार, उखड़े पोल व फूंके ट्रांसफार्मर के कारण शुक्रवार को भी ग्रामीण इलाकों में बिजली गुल रहने से लोग उमस भरी गर्मी से परेशानहाल रहे।
जिले में आए आंधी-पानी ने गुरुवार को जिले में भारी तबाही मचाई थी। तेज आंधी की चपेट में आकर जिले में सौ से अधिक बिजली के खंभे, तार व केबल क्षतिग्रस्त हो गए थे। सप्लाई से जुड़े कई ट्रांसफार्मर व अन्य उपकरण भी फाल्ट के चलते खराब पड़े हैं। फाल्ट दुरुस्त कराने को संचालित कार्य के बीच शहरी इलाकों से जुड़े उपकेंद्रों व फीडर की लाइन तो दुरुस्त बना दी गयी लेकिन ग्रामीण क्षेत्र की घरेलू लाइनों के मरम्मत का कार्य अभी तक पूरा नहीं हो सका है। इससे अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति दूसरे दिन भी बाधित बनी रही।
कई इलाकों में बिजली गुल रहने से पेयजल की परेशानी भी लोगों को इस भीषण गर्मी में उठानी पड़ी। परेशान उपभोक्ताओं ने इस पर नाराजगी जताते हुए जर्जर हो चुके विद्युत खंभों व सप्लाई लाइन को दुरुस्त बनाने की मांग की। बिजली विभाग के अधिकारियों ने बताया कि फाल्ट दुरुस्त कराने को मरम्मत कार्य तेजी के साथ कराया जा रहा है।
विज्ञापन
आंधी बारिश से महरुआ विद्युत उपकेंद्र से जुड़े लगभग सभी गांवों में विद्युत खंभों व जर्जर तार के क्षतिग्रस्त होने से विद्युत आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। शुक्रवार शाम तक रामपुर हरिनंदन, पांती, पतौना, मंशापुर, सेमरी, पखनपुर, दुर्गूपुर, कटरिया बड़ागांव, नसीरपुर, आदमपुर तिंदौली समेत लगभग दो दर्जन गांव की विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
प्रभावित क्षेत्र के अभिमन्यु सिंह, मैनुद्दन अंसारी, रफीक व राजेश सिंह ने नाराजगी जताते हुए तत्काल फाल्ट दुरुस्त बनाने की मांग की है। अकबरपुर विद्युत उपकेंद्र के मरैला फीडर से जुड़े गौहन्ना, सिझौली, लोरपुर ताजन, दुबरा, कटरिया सम्मनपुर, सोनगांव, अटंगी, गौरा, अंधियरवा, मीरपुर शेखपुर समेत डेढ़ दर्जन से अधिक गांव की ठप सप्लाई भी देर शाम तक शुरू नहीं हो पायी थी।
दैनिक कामकाज व कारोबार भी प्रभावित
बेपटरी हुई विद्युत आपूर्ति से क्षेत्रीय स्तर पर संचालित दैनिक काम काज व कारोबार भी प्रभावित होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। महरुआ के आटा चक्की संचालक भगवानदीन ने कहा कि बदतर विद्युत आपूर्ति के चलते आटा चक्की का संचालन पूरी तरह से ठप है। इसके चलते विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। कटरिया सम्मनपुर के आटा चक्की संचालक कुलदीप वर्मा व समरजीत ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि यदि पावर कॉरपोरेशन की अधिकारी समय रहते फाल्ट को दुरुस्त बनाने का कार्य कर लेते तो यह परेशानी नही उठानी पड़ती।
तेजी से दूर कराई जा रही गड़बड़ी
आंधी व बारिश के चलते जो गड़बडिय़ां हुई थीं, उनमें से ज्यादातर क्षेत्रों में गड़बड़ी दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी गई। शेष क्षेत्रों में गड़बड़ी तेजी से दूर की जा रही है। शीघ्र ही फाल्ट दूर कर आपूर्ति पूरी तरह बहाल हो जाएगी।
वीके पटेल, अधिशासी अभियंता विद्युत अकबरपुर