{"_id":"629a4ad1c3c3fa09684e6640","slug":"electricity-failure-of-1-5-lakh-population-due-to-transformer-blowing-ambedkar-nagar-news-lko63358906","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर फुंकने से डेढ़ लाख आबादी की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर फुंकने से डेढ़ लाख आबादी की बिजली गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। विद्युत उपकेंद्र का ट्रांसफार्मर फुंकने से डेढ़ लाख की आबादी बिजली संकट से जूझ रही है। भीषण गर्मी में घंटों हो रही अघोषित बिजली कटौती से सभी लोग परेशानहाल है। कोटवा महमदपुर में लगे 63 एमबीए क्षमता के ट्रांसफार्मर को जले दो दिन बीत जाने के बाद भी उसे अभी तक दुरुस्त नहीं किया जा सका है। ऐसे में उपकेंद्र पर लगे एकमात्र 63 एमबीए ट्रांसफार्मर से रोस्टर के आधार पर इलाके में विद्युत सप्लाई हो रही है।
इसके चलते ही अकबरपुर, कटेहरी, भीटी, महरुआ व अशरफपुर बरवां विद्युत उपकेंद्र से जुड़े डेढ़ लाख से अधिक उपभोक्ताओं को बिजली संकट से जूझना पड़ रहा है। एक मात्र संचालित ट्रांसफार्मर पर लोड बढ़ने से उपभोक्ताओं को अघोषित बिजली कटौती के साथ ही लो वोल्टेज की परेशानी से भी जूझना पड़ रहा है।
बिजली की बढ़ती मांग के साथ ओवरलोड हो रहे ट्रांसफार्मरों ने अब जवाब देना शुरू कर दिया है। विद्युत उपकेंद्र कोटवा महमदपुर में लगा 63 एमबीए क्षमता का ट्रांसफार्मर गत बुधवार को जल गया। यहां पर 63-63 एमबीए क्षमता के दो ट्रांसफार्मर लगे हैं। इस उपकेंद्र से अकबरपुर, भीटी, महरुआ, मरैला, बेवाना, कटेहरी, अशरफपुर बरवां, बैरमपुर बरवां समेत कई अन्य विद्युत उपकेंद्रों को विद्युत आपूर्ति की जाती है।
विज्ञापन
दो में से एक ट्रांसफार्मर के फुंक जाने से इलाके का पूरा लोड मात्र एक ट्रांसफार्मर पर आ गया है। इससे होने वाली विद्युत सप्लाई पूरी तरह बेपटरी हो गई है। इससे संबंधित उपकेंद्र से जुड़े डेढ़ लाख से अधिक उपभोक्ताओं को रोस्टर के अनुसार बिजली नहीं मिल पा रही है। शहरी क्षेत्र को 24 घंटे, जबकि ग्रामीण क्षेत्र को 18 घंटे के इतर वर्तमान में शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बमुश्किल 18 घंटे और ग्रामीण क्षेत्र में 10 घंटे ही बिजली की सप्लाई हो पा रही है।
भीषण गर्मी से मुश्किल में उपभोक्ता
मात्र एक ट्रांसफार्मर के सहारे की जा रही विद्युत सप्लाई ने भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अकबरपुर के उपभोक्ता रमेश कुमार व इम्तियाज ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सुचारु बिजली उपलब्ध कराने के दावे तो बढ़ चढ़कर किए जाते हैं, लेकिन इसे लेकर पॉवर कॉरपोरेशन अधिकारी तनिक भी गंभीर नहीं हो रहे हैं। एक तरफ भीषण गर्मी है, तो दूसरी तरफ बदतर विद्युत आपूर्ति मुश्किलें बढ़ा रही है। भीटी के घनश्याम व महरुआ के अजीत कुमार ने कहा कि उपभोक्ताओं को सुचारु बिजली उपलब्ध हो सके, इसके लिए जिम्मेदारों को ठोस कदम उठाना चाहिए।
अंधेरे में रही पांच हजार आबादी
अकबरपुर नगर के कलेक्ट्रेट के निकट लगा 63 केवीए का ट्रांसफार्मर गुरुवार देर शाम फुंकने से राबीबहाउद्दीनपुर, टांडा रोड समेत कई अन्य क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते भीषण गर्मी में पूरी रात लगभग पांच हजार की आबादी को भीषण गर्मी में रात जाग कर बिताने को मजबूर होना पड़ा। क्षेत्र के बसंतलाल, रमेश, राकेश, विनोद व रामजीत ने इस पर नाराजगी जताते हुए चेताया है कि यदि शीघ्र ही बिजली संकट की परेशानी से छुटकारा नहीं दिलाया गया तो पॉवर कॉरपोरेशन के अफसरों व कर्मचारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन को विवश होना पडे़गा।
शीघ्र बदला जाएगा ट्रांसफार्मर
विद्युत उपकेंद्र कोटवा महमदपुर में लगा 63 एमबीए क्षमता का एक ट्रांसफार्मर जल गया है। इसे बदले जाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही इसे बदल दिया जाएगा। हालांकि एक ट्रांसफार्मर से सुचारु बिजली उपलब्ध कराने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
वीके पटेल, अधिशासी अभियंता विद्युत अकबरपुर