{"_id":"697cf26d823272f4b2001abb","slug":"electricity-department-gears-up-for-uninterrupted-power-supply-during-summers-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-149720-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: गर्मियों में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए विद्युत विभाग ने कसी कमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: गर्मियों में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए विद्युत विभाग ने कसी कमर
Fri, 30 Jan 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 30 Jan 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भीषण गर्मी के मौसम में बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने और उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विद्युत विभाग ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। विभाग द्वारा पुराने ट्रांसफार्मरों को बदलने, उनकी क्षमता बढ़ाने, जर्जर तारों को ठीक करने और व्यापक रख-रखाव जैसे कार्य युद्धस्तर पर चलाए जा रहे हैं। इन प्रयासों के तहत जिले भर में 50 से अधिक स्थानों पर बिजली सुधार के कार्य किए जा रहे हैं।
जिले में लगभग चार लाख 50 हजार बिजली उपभोक्ताओं को 42 बिजली घरों के माध्यम से बिजली आपूर्ति की जाती है। हालांकि, गांवों और मोहल्लों तक बिजली पहुंचाने के लिए दशकों पुराने तार अभी भी उपयोग में हैं, जिससे गर्मी के दिनों में तार टूटने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इल्तिफातगंज मार्ग क्रॉसिंग पार, जौहरडीह, स्टेशन रोड होटल साईं प्लाजा और मठिया मंदिर शहजादपुर जैसे महत्वपूर्ण स्थानों पर खराब तारों और खंभों को रिवैंप योजना के तहत दुरुस्त किया जा रहा है। इसका उद्देश्य शॉर्ट सर्किट से होने वाली बिजली आपूर्ति की बाधाओं को रोकना है। गर्मी के मौसम में ट्रांसफार्मरों पर पड़ने वाले अतिरिक्त दबाव को देखते हुए, अकबरपुर बिजली घर परिसर के निकट स्थित ट्रांसफार्मर कार्यशाला में खराब ट्रांसफार्मरों की मरम्मत का कार्य भी तेज कर दिया गया है। वर्तमान में, कार्यशाला में विभिन्न क्षमताओं के लगभग 100 ट्रांसफार्मर स्टॉक में उपलब्ध हैं।
लाइन लॉस कम करने के लिए स्मार्ट मीटर
बिजली चोरी और लाइन लॉस को कम करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, जिला मुख्यालय के शहजादपुर, पंडाटोला सहित शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के उन इलाकों में जहां लाइन लॉस सबसे अधिक है, बिजली विभाग सघन चेकिंग अभियान चलाकर स्मार्ट मीटर लगवा रहा है। इस अभियान में लापरवाही बरतने वाले अवर अभियंताओं और एसडीओ को कड़ी फटकार लगाई जा रही है।
विज्ञापन
बिजली सुधार किए जा रहे
गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना विभाग की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी आवश्यक बिजली सुधार के कार्य किए जा रहे हैं, जिसमें जर्जर केबलों को बदलना और ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि के कार्य शामिल हैं।
रजनीश श्रीवास्तव, अधीक्षण अभियंता