{"_id":"6737927e0e70156db9036e30","slug":"electricity-cut-for-six-hours-people-facing-drinking-water-crisis-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1002-124488-2024-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: छह घंटे गुल रही बिजली, पेयजल संकट से जूझे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: छह घंटे गुल रही बिजली, पेयजल संकट से जूझे लोग
Fri, 15 Nov 2024 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Fri, 15 Nov 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। बिजली उपकेंद्र अकबरपुर के नौ फीडर से जुड़े इलाकों में शुक्रवार को छह घंटे तक बिजली गुल रही। इसके चलते करीब एक लाख की आबादी ने परेशानी झेली। सबसे ज्यादा दिक्कत बिजली न आने के कारण बाधित हुई पेयजल सप्लाई के कारण लोगों को उठाना पड़ी।
उपभोक्ताओं को सुचारु सप्लाई उपलब्ध कराने के लिए बिजली विभाग वर्तमान में मरम्मत व अनुश्रवण कार्य कर रहा है। इसके तहत ही शुक्रवार को अकबरपुर बिजली उपकेंद्र के वीआईपी फीडर, टाउन फीडर, स्पेयर फीडर समेत नौ फीडर क्षेत्र में गड़बड़ियों को दुरुस्त करने व सप्लाई लाइन पर झूल रही पेड़ों की शाखाओं को काटने के लिए पॉवर कार्पोरेशन की टीम ने सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक सप्लाई बंद रखी थी। इस दौरान इंसुलेटर, जंफर को दुरुस्त करने के साथ ही झूल रहे सप्लाई लाइन के तारों को भी कसा गया।
इस कारण छह घंटे तक एक लाख के आबादी क्षेत्र में बिजली सप्लाई बंद रहने से लोगों को पेयजल संकट के साथ ही अन्य परेशानियों से जूझना पड़ा। बिजली न आने से सरकारी व निजी कार्यालयों में काम काज के साथ ही लघु उद्योग धंधों का संचालन भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
क्षेत्रीय निवासी आनंद कुमार व संदीप ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि रूटीन कार्य के लिए छह घंटे सप्लाई बंद रखना उचित नहीं है। इसके लिए रोस्टर के आधार पर अधिकतम दो घंटे की कटौती ही करना चाहिए। अकबरपुर बिजली उपकेंद्र से जड़े एसडीओ राममोहन पांडेय ने बताया कि तय समयावधि में सप्लाई लाइन से जुड़े मरम्मत कार्य को दुरुस्त कर आपूर्ति पुन: सुचारु कर दी गई।