{"_id":"630baddddff2920fa426b8b4","slug":"electricity-connection-disconnected-of-53-defaulters-ambedkar-nagar-news-lko645695428","type":"story","status":"publish","title_hn":"53 बकायेदारों के काटे बिजली कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
53 बकायेदारों के काटे बिजली कनेक्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। बिजली विभाग ने रविवार को अकबरपुर नगर के अलग-अलग क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया। इसमें 10 हजार रुपये से अधिक बकाया वाले कुल 53 कनेक्शन काट दिए गए। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही बकाया बिल जमा नहीं किया तो उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
एसडीओ विद्युत सज्जाद आलम के नेतृत्व में बिजली कर्मचारियों की टीम ने अकबरपुर बस स्टेशन क्षेत्र से जांच अभियान शुरू किया।
क्षेत्रीय श्री गांधी आश्रम तक चले अभियान के बीच 18 उपभोक्ता ऐसे पाए गए, जिनका बिजली 10 हजार रुपये से ऊपर था। लंबे समय से उन्होंने बिजली बिल जमा नहीं किया था। इस पर संबंधित उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन काट दिया गया।
उधर, शहजादपुर में जेई संतोष शर्मा के नेतृत्व में लालचंद व अजय वर्मा आदि कर्मचारियों ने जांच अभियान चलाया। यहां कुल 35 कनेक्शन बकाए में काट दिए गए। अभियंताओं ने उपभोक्ताओं से कहा कि निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए समय पर भुगतान अवश्य करते रहें। इससे ही बेहतर आपूर्ति सुनिश्चित कराई जा सकेगी।