फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Electric pole suddenly broke, major accident averted

Ambedkar Nagar News: अचानक बिजली का खंभा टूटा, बचा बड़ा हादसा

Sun, 03 Mar 2024 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
Electric pole suddenly broke, major accident averted
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। स्थानीय बाजार में पूर्व विधायक अनीता कमल के आवास के सामने रविवार को एक बड़ा हादसा होने से बच गया। केबल उतारने के लिए संविदा लाइनमैन जिस बिजली के खंभे पर चढ़ा था वह पोल अचानक टूट गया। केबल के घरों में फंस जाने से खंभा नीचे गिरने से रुक गया। इससे लाइनमैन के साथ ही वहां सब्जी की दुकान लगा रही एक महिला उसकी चपेट में आने से बाल-बाल बच गई।
विज्ञापन

पूर्व विधायक अनीता कमल के आवास के सामने सड़क के दक्षिणी पटरी पर वन विभाग द्वारा पेड़ की कटाई की जा रही। केबल पेड़ की चपेट में आकर न टूटे इसके लिए संविदा लाइनमैन राशिद खां खंभे से केबल उतारने के लिए पहुंचा था। वह जैसे ही खंभे पर चढ़ने लगा इसी दौरान खंभा नीचे से टूटकर गिरने लगा। इस बीच लाइनमैन ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि खंभे में लगे केबल बगल मौजूद घरों पर टिक गए इससे खंभा पूरी तरह नहीं गिरा। इससे लाइनमैन के साथ ही वहां सब्जी की दुकान लगा रही एक महिला भी हादसे का शिकार होने से बच गई।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कई बार जर्जर खंभों व तारों को लेकर शिकायत दर्ज कराई जाती है लेकिन बिजली विभाग के अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं देते। जर्जर खंभे की शिकायत भी पूर्व में की गई थी। इसे बदला नहीं गया जो रविवार को बड़े हादसे का सबब बनते बनते बचा। नागरिकों ने अभियान चलाकर जर्जर उपकरणों को बदले जाने की मांग की है। कहा कि नहीं तो किसी दिन यह उपकरण कर्मचारियों के साथ ही आम लोगों के लिए भी जानलेवा साबित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed