{"_id":"614b68a58ebc3e04585c414b","slug":"electric-pole-and-wire-damaged-due-to-sudden-tree-fall-ambedkar-nagar-news-lko596730374","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक पेड़ गिरने से विद्युत पोल व तार क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक पेड़ गिरने से विद्युत पोल व तार क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर गौहनिया मार्ग पर चुंगी नाका पर बुधवार सुबह एक विशालकाय पेड़ अचानक गिर गया। इससे चुंगीनाका पर स्थित जहां कई गुमटियां क्षतिग्रस्त हो गईं, वहीं अकबरपुर गौहनिया मार्ग पर काफी देर तक आवागमन भी बाधित रहा। पेड़ की चपेट में आकर विद्युत पोल व तार भी क्षतिग्रस्त हो गए। इससे लगभग 1500 की आबादी की विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई। जिससे नागरिकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
बताते चलें कि बीते दिनों हुई लगातार बारिश से चहुंओर जलभराव हो गया है। इसके चलते ही बुधवार सुबह अकबरपुर नगर में चुंगीनाका पर अकबरपुर गौहनिया को जाने वाले मार्ग पर एक विशालकाय पेड़ गिर गया। इससे यहां रखी कई दुकानदारों की गुमटियां क्षतिग्रस्त हो गईं। घटना से मौके पर अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि इसकी चपेट में कोई नागरिक नहीं आया। सड़क पर पेड़ के गिर जाने से आवागमन भी काफी देर तक बाधित रहा। इससे नागरिकों को काफी मुश्किल हुई।
इतना ही नही पेड़ की चपेट में आकर विद्युत पोल व तार भी क्षतिग्रस्त हो गया। इससे लगभग 1500 की आबादी की विद्युत आपूर्ति भी गुल हो गई। काफी देर तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इससे नागरिकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। नागरिकों ने जल्द से जल्द विद्युत तार व पोल को दुरुस्त कराए जाने की मांग की है।