फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Elections will be held in the sixth phase, voting on March 3

छठे चरण में होगा चुनाव, 3 मार्च को मतदान

Sat, 08 Jan 2022 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Elections will be held in the sixth phase, voting on March 3
अंबेडकरनगर जिला मुख्यालय पर आचार संहिता प्रभावी होने के बाद होर्डिंग व बैनर हटवाते एसडीएम व नगर ? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले की पांच विधानसभा सीटों पर छठे चरण में तीन मार्च को मतदान होगा। निर्वाचन आयोग की घोषणा के बाद जिला प्रशासन ने शनिवार देर शाम बाकायदा चुनाव कार्यक्रम भी जारी कर दिया। इसके अनुसार 4 फरवरी से 11 फरवरी तक नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे, जबकि 14 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 16 फरवरी को प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र वापस ले सकते हैं।
विज्ञापन

उधर, आदर्श आचार संहिता प्रभावी होते ही जिले में उसका तत्काल सख्ती से पालन करना शुरू कर दिया गया। चुनाव आयोग की नई दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस समाप्त होने के साथ ही अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस कर्मी राजनीतिक दलों की होर्डिंग, पोस्टर व बैनर हटाने में जुट गए। इसमें प्रशासनिक अधिकारी तथा नगर पालिका व पीडब्ल्यूडी के कर्मचारी भी शामिल रहे। डीएम व एसपी ने सभी संबंधित अधिकारियों को नए सिरे से आदेश जारी कर कहा कि आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जाए।
विज्ञापन

विधानसभा सामान्य चुनाव के लिए शनिवार को निर्वाचन आयोग ने घोषणा करने के साथ ही तय कर दिया कि अंबेडकरनगर जिले में छठे चरण में चुनाव कराया जाएगा। पांच राज्यों में कुल सात चरण में चुनाव कराए जाने की घोषणा आयोग ने की है। इसमें अंबेडकरनगर जिले की आलापुर सुरक्षित सीट के अलावा अकबरपुर, जलालपुर, टांडा व कटेहरी में छठवें चरण के अंतर्गत तीन मार्च को मतदान होगा। निर्वाचन आयोग की घोषणा के कुछ देर बाद ही जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पॉल एन ने जिले में चुनाव का विधिवत कार्यक्रम भी जारी कर दिया। इसमें कहा गया कि सभी पांच सीटों के लिए दावेदार चार फरवरी से अपना नाम निर्देशन पत्र रिटर्निंग ऑफिसर के समक्ष जमा कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

11 फरवरी तक नामांकन पत्र जमा होंगे। प्रत्याशियों द्वारा जमा किए गए नामांकन पत्रों की जांच 14 फरवरी को संबंधित तहसीलों के रिटर्निंग ऑफिसर के कक्ष में होगी। दावेदारों की ओर से 16 फरवरी को नामांकन पत्र वापस लिए जा सकेंगे। सभी पांच सीटों पर मतदान 3 मार्च को होगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने चुनाव कार्यक्रम जारी करने के साथ ही आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। कहा कि चुुनाव आयोग के निर्देशों के अनुरूप आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन कराया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने भी आदर्श आचार संहिता का पालन बेहतर ढंग से कराए जाने का निर्देेश देते हुए कहा कि सभी थानाध्यक्षों को इस बारे में लगातार कार्य करना होगा।
उधर, देश भर में आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही जिले में उसका सख्ती से पालन करने का दौर भी शुरू हो गया। चुनाव आयोग की प्रेस वार्ता समाप्त होने के तत्काल बाद ही अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस कर्मियों, प्रशासनिक अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम सड़कों पर उतर पड़ी। मुख्य मोर्चा पुलिस कर्मियों ने ही संभाला। जिला मुख्यालय से लेकर बसखारी, जलालपुर, जहांगीरगंज, टांडा, मालीपुर, अहिरौली, महरुआ व भीटी आदि क्षेत्रों में लगे बैनरों, पोस्टरों व होर्डिंग को हटाया जाने लगा। इसमें नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत के कर्मचारियों के साथ ही पीडब्ल्यूडी कर्मियों का भी सहारा लिया गया। पहले चरण में बड़ी होर्डिंग व बैनरों पर गाज गिरी।

डीएम व एसपी ने लिया जायजा
आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी भी क्षेत्र में निकले। उन्होंने जिला मुख्यालय समेत कई जगहों का जायजा लेकर पोस्टर व होर्डिंग आदि उतारे जाने को लेकर चल रही कार्रवाई का जायजा लिया। अधिकारियों ने कई जगह अपनी मौजूदगी में होर्डिंग तथा बैनरों को उतरवाया। अधीनस्थों को निर्देश दिया कि आदर्श आचार संहिता के पालन को लेकर किसी भी तरह की ढिलाई न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed