फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Election marks of 12 candidates have changed

बदल गए 12 प्रत्याशियों के चुनाव निशान

Thu, 22 Apr 2021 10:49 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Apr 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Election marks of 12 candidates have changed
जलालपुर। पंचायत चुनाव में विकास खंड जलालपुर के काउंटर नंबर 4 के कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही सामने आई है। ग्राम पंचायत अरई के 12 उम्मीदवारों के चुनाव चिह्न में बड़ा उलटफेर हो गया। हालांकि बाद में गलती का आभास होते ही आरओ ने आननफानन में उसमें सुधार करा लिया। सभी 17 उम्मीदवारों को दोबारा चुनाव निशान आवंटित किया गया।
विज्ञापन

21 अप्रैल को जारी आवंटन में कुल 18 उम्मीदवारों को दर्शाया गया है। जहां क्रमांक एक पर आशा तथा उसी क्रमांक पर उमा की उम्मीदवारी को दर्शाते हुए क्रमांक 2 पर उर्मिला पत्नी रवींद्र तथा क्रमांक 3 पर उर्मिला पत्नी श्रवण को दर्शाया गया है, जबकि क्रमांक चार को विलोपित कर दिया है। ऐसे में क्रमांकों का स्वाभाविक क्रम गड़बड़ हो जाने से चुनाव चिह्न आवंटन में गड़बड़ी हो गयी। हालांकि जैसे ही यह गड़बड़ी सामने आई, जलालपुर आरओ अजीत कुमार समेत अन्य कर्मचारी इसे सुधारने में जुट गए। 22 अप्रैल को संशोधन के उपरांत नए सिरे से चुनाव चिह्नों को आवंटित किया गया।
विज्ञापन

क्रमांक 6 से परिवर्तन हुआ है, जिसमें क्रमांक 6 पर चंद्रावती को पूर्व आवंटित कैरमबोर्ड की जगह कैमरा आवंटित हुआ, क्रमांक 7 पर ज्ञानमती को कोट की जगह कैरमबोर्ड, क्रमांक 8 पर पूजा को खड़ाऊं की जगह कोट, क्रमांक 9 पर पूनम को गदा की जगह खड़ाऊं, क्रमांक 10 पर माया देवी को गले का हार की जगह गदा, क्रमांक 11 पर लक्ष्मीना को घंटी की जगह गले का हार, क्रमांक 12 पर लीलावती को चारपाई की जगह घंटी, क्रमांक 13 पर शोभावती पत्नी खुशीराम को चूड़ियाें की जगह चारपाई, क्रमांक 14 पर शोभावती पत्नी हरीलाल को छत का पंखा की जगह चूड़ियां, क्रमांक 15 पर शिवकुमारी को टेबल लैंप की जगह छत का पंखा, क्रमांक 16 पर शारदा को टोकरी की जगह टेबल लैंप तथा क्रमांक 17 पर सीतादेवी को डेस्क की जगह टोकरी चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। आरओ अजीत ने कहा कि गड़बड़ी ठीक कर ली गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed