फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Election campaign ends today in Alapur constituency

आलापुर विस क्षेत्र में आज समाप्त होगा प्रचार, सील होंगी सीमाएं

Mon, 06 Mar 2017 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Mon, 06 Mar 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Election campaign ends today in Alapur constituency
चुनाव - फोटो : symbolic

सुरक्षित सीट आलापुर पर 9 मार्च को होने वाले मतदान के लिए 7 मार्च को शाम पांच बजे से विधानसभा क्षेत्र की सभी सीमाएं सील कर दी जाएंगी। 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करने के लिए तीन लाख 23 हजार 170 वोटरों को मताधिकार करने में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए कुल 236 मतदान केंद्र व 346 बूथों की स्थापना की गई है। इनमें 22 आदर्श बूथ शामिल हैं।

विज्ञापन


मतदान प्रक्रिया को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए विधानसभा क्षेत्र को सात जोन व 30 सेक्टर में विभाजित किया गया है। गौरतलब है कि जिले की पांच विधानसभा सीटों के सापेक्ष अकबरपुर, जलालपुर, कटेहरी व टांडा में 27 फरवरी को मतदान प्रक्रिया संपन्न हुई थी। आलापुर विधानसभा सीट पर 9 मार्च को मतदान होना है।
विज्ञापन


इसके लिए मंगलवार 7 मार्च की शाम पांच बजे से प्रचार-प्रसार का दौर थम जाएगा। इसके साथ ही विधानसभा क्षेत्र की सभी सीमाएं सील कर दी जाएंगी। प्रत्येक सीमा पर हर आने-जाने वाले पर कड़ी नजर रखी जाएगी। मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से निपट सके, इसके लिए लगातार बैठकें कर  दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 एसडीएम आलापुर विनय गुप्ता ने बताया कि 9 मार्च को 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला तीन लाख 23 हजार 170 मतदाता करेंगे। इनमें एक लाख 75 हजार 259 पुरुष व एक लाख 47 हजार 897 महिलाएं शामिल हैं। इसमें 241 पुरुष व 97 महिलाएं सर्विस मतदाता हैं जबकि 14 थर्ड जेंडर हैं।


वोटरों को मताधिकार का प्रयोग करने में किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए कुल 236 मतदान केंद्र व 346 बूथ की स्थापना की गई है। इसके लिए कुल एक हजार 384 कर्मचारियों को लगाया गया है। 22 आदर्श पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। बताया कि मतदान प्रक्रिया को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने को विस क्षेत्र को सात जोन व 30 सेक्टर में विभाजित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed