{"_id":"5d7928298ebc3e93c125fba7","slug":"election-ambedkar-nagar-news-lko48097625","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला प्रशासन ने नामित किए प्रभारी व सहायक प्रभारी अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला प्रशासन ने नामित किए प्रभारी व सहायक प्रभारी अधिकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जलालपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए जिला प्रशासन ने प्रभारी व सहायक प्रभारी अधिकारियों की तैनाती कर दी है। जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने कार्मिक व्यवस्था प्रभारी सीडीओ अनूप श्रीवास्तव को बनाया है। डीडीओ वीरेंद्र सिंह व पीडी प्रदीप कुमार को अपर प्रभारी अधिकारी का जिम्मा सौंपा गया है। प्रभागीय वनाधिकारी एसएन यादव को ईवीएम व्यवस्था का प्रभारी अधिकारी व सहायक वन संरक्षक अरविंद कुमार को अपर प्रभारी अधिकारी, यातायात व्यवस्था में एआरटीओ केएन सिंह को प्रभारी अधिकारी का जिम्मा सौंपा गया है।
डीपीएस मॉनीटरिंग व संचार व्यवस्था के लिए जिला सूचना अधिकारी अमरेंद्र कुमार, मतदान कार्मिकों की कल्याण व्यवस्था के लिए सीएमओ डॉ. अशोक कुमार, दिव्यांग मतदाताओं की सुविधा के लिए जिला दिव्यांग कल्याण अधिकारी जगन्नाथ प्रसाद मिश्र, क्रिटिकल पोलिंग स्टेशन प्रेक्षक पुस्तिका की तैयारी के लिए अपर उपजिलाधिकारी अकबरपुर दिलीप कुमार, निर्वाचक नामावली के लिए एडीएम अमरनाथ राय, पोस्टर बैलेट पेपर के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारी पंचायत डॉ. महेश चंद्र द्विवेदी, टेंट, फर्नीचर, ध्वनि व प्रकाश व्यवस्था के लिए अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग एसके लाल, वीडियो ग्राफी के लिए बीएसए अतुल कुमार सिंह, फोन एवं इलेक्ट्रानिक सेवा के लिए दूर संचार डीईटी आरपी श्रीवास्तव, डाटा संकलन के लिए डीआईओएस विनोद कुमार, खानपान के लिए जिला पूर्ति अधिकारी राकेश कुमार, पेयजल व सफाई व्यवस्था के लिए अधिशाषी अभियंता जल निगम अनिल चंद्रा, मतदेय स्थल वरुट चार्ट के लिए अपर एसडीएम दिलीप कुमार तथा एकल खिड़की के लिए एसडीएम जलालपुर धीरेंद्र श्रीवास्तव को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।
सभी प्रभारी अधिकारियों के साथ आवश्यकता के अनुसार दो से तीन तक सहायक प्रभारी अधिकारियों की तैनाती भी जिला निर्वाचन अधिकारी ने की है। आदेश में कहा गया कि भारत निर्वाचन आयोग तथा मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तर प्रदेश द्वारा दिए जाने वाले निर्देशों का पालन सुनिश्चित कराना होगा। कहा कि किसी भी निर्देशों का पालन कराने या करने में किसी भी प्रकार की ढिलाई या लापरवाही पाई गई तो कड़ी कार्रवाई होगी।