{"_id":"5d20d4518ebc3e6cb370c43b","slug":"election-ambedkar-nagar-news-lko4692463148","type":"story","status":"publish","title_hn":"मत पेटिका में कैद हुआ 11 ग्राम प्रधान प्रत्याशियों का भाग्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मत पेटिका में कैद हुआ 11 ग्राम प्रधान प्रत्याशियों का भाग्य
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के अकबरपुर ब्लाक के हरीपुर जगदीशपुर में उपचुनाव में वोट डालने जातीं महिलाएं
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मअंबेडकरनगर। जिले के चार विकास खंडों में शनिवार को पांच ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान पद के लिए मतदान हुआ। 11 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनके भाग्य का फैसला आगामी आठ जुलाई को होगा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुए मतदान में कहीं किसी प्रकार के विवाद की सूचना सामने नहीं आई। शाम पांच बजे तक 60 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ। अकबरपुर विकास खंड में डीएम राकेश कुमार मिश्र ने मतदान का जायजा लिया।
जिले में विभिन्न कारणों से ग्राम प्रधान के पांच, बीडीसी के दो, ग्राम पंचायत सदस्य के 38 व नगर पालिका जलालपुर के वार्ड सात सभासद का एक पद रिक्त चल रहा था। शासन के निर्देश पर जिले में इन रिक्त पदों पर उपचुनाव की प्रक्रिया अपनाई गई। मतदान प्रक्रिया से पहले ही बीडीसी के दो पद व नगर पालिका के सभासद पद पर निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ हो गया था।
कारण यह कि यहां पर एक-एक प्रत्याशी ने ही नामांकन दाखिल किया था। ग्राम प्रधान पद के लिए प्रशासन को चुनाव करने की जिम्मेदारी बची। जहांगीरगंज विकास खंड के नसीरपुर छितौना में ऊषा व सीमा के बीच मुकाबला है तो इसी विकास खंड की टिकोरिया खुद में राकेश व रमाशंकर मैदान में हैं। रामनगर विकास खंड के हुसैनपुर मुसलमान में शहनाज व यास्मीन एक दूसरे से मुकाबला कर रही हैं। अकबरपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत हरीपुर जगदीशपुर में राकेश व राजेन्द्र मैदान में हैं। बसखारी विकास खंड के नरकटा बैरागी में रत्नाकर, पुनीता व विद्या देवी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन
पांचों ग्राम पंचायत में 11 प्रत्याशी ग्राम प्रधान पद पर भाग्य अजमा रहे हैं। शनिवार को मतदाताओं ने अपने अपने चहेते प्रत्याशियों के लिए मतदान किया। मतदान के दौरान मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए। मतों की गणना आगामी आठ जुलाई को संबंधित विकास खंड मुख्यालय पर होगी। इससे पहले डीएम ने अकबरपुर विकास खंड के हरीरपुर जगदीशपुर में हो रहे मतदान का जायजा लिया और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि बेहतर ढंग से मतदान सुनिश्चित कराया जाए।
निर्वाचन विभाग से मिली जानकारी के आधार पर ग्राम पंचायत नसीरपुर छितौना में 11 बजे तक 30, 1 बजे 47 प्रतिशत, 3 बजे तक 52 प्रतिशत मतदान हुआ। टिकोरिया खुर्द में 11 बजे तक 23, 1 बजे 43, 3 बजे 52 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया। हरीपुर जगदीशपुर में 11 बजे तक 34, 1 बजे 51, 3 बजे 62 प्रतिशत मतदान हुआ। नरकटा बैरागी में 11 बजे तक 20, 1 बजे 38, 3 बजे 53.7 प्रतिशत वोटरों ने मतदान किया। हुसैनपुर मुसलमान में 11 बजे तक 40, 1 बजे 48, 3 बजे 50 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
शाम पांच बजे मतदान पूरा होने के बाद कड़ी सुरक्षा के बीच संबंधित ग्राम पंचायतों की मत पेटिका ब्लॉक मुख्यालय पर जमा हुई। सहायक निर्वाचन अधिकारी व संबंधित थाने की फोर्स की मौजूदगी में कर्मचारियों ने मत पेटिका जमा की। इस दौरान ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी व उनके समर्थक ब्लाक मुख्यालयों पर पहुंचे और मत पेटिका जमा कराने के बाद ही वापस लौटे।