{"_id":"5d1f7f428ebc3e3cbb3e89ab","slug":"election-ambedkar-nagar-news-lko469065499","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के पांच पद के लिए आज होगा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के पांच पद के लिए आज होगा मतदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव में ग्राम प्रधान के पांच पदों के लिए 11 प्रत्याशियों का भाग्य शनिवार को मतपेटी में कैद हो जाएगा। 12 बूथों पर होने वाले मतदान को सकुशल निपटाने के लिए शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर से 12 पोलिंग पार्टियों के 48 कर्मचारी संबंधित बूथों के लिए रवाना हुए। एक पोलिंग पार्टी के 4 कर्मचारियों को रिजर्व में रखा गया है। मतदान प्रक्रिया को सकुशल व शांतिपूर्ण निपटाने के लिए संबंधित बूथों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।
गौरतलब है कि अकबरपुर विकास खंड के हरीपुर जगदीशपुर, जहांगीरगंज विकास खंड के नसीरपुर छितौना व टिकोरिया खुर्द, बसखारी के नरकटा बैरागीपुर तथा रामनगर के हुसेनपुर मुसलमान ग्राम पंचायत प्रधान पद के उपचुनाव की प्रक्रिया बीते दिनों शुरू हुई है। कुल पांच पदों के लिए नाम वापसी, जांच आदि के बाद 11 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन सभी पांच सीटों के लिए शनिवार को 12 बूथों पर सुबह 7 से शाम 5 बजे तक मतदान होगा। मतदान प्रक्रिया को सकुशल निपटाने के लिए एक दिन पहले शुक्रवार को कलेक्ट्रेट से 12 पोलिंग पार्टियों के कुल 48 कर्मचारी संबंधित बूथों के लिए रवाना हुए। एक पोलिंग पार्टी के 4 कर्मचारियों को रिजर्व रखा गया है।
प्रभारी जिला सूचना अधिकारी डॉ. महेशचंद्र द्विवेदी ने बताया कि शनिवार को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक 12 बूथों पर मतदान प्रक्रिया होगी। शुक्रवार देर शाम पोलिंग पार्टियों के कर्मचारियों ने संबंधित बूथों पर पहुंचकर जरूरी प्रक्रिया पूरी कर लीं। शनिवार को मतदान के बाद मतपेटिकाएं संबंधित खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय पर कड़ी सुरक्षा के बीच रखी जाएंगी। बताया कि मतदान प्रक्रिया को सकुशल निपटाने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।