{"_id":"61c360ac7d6cb40fcd5d8159","slug":"elderly-sleeping-under-overbridge-dies-of-cold-ambedkar-nagar-news-lko6101493183","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरब्रिज के नीचे सो रहे बुजुर्ग की ठंड से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरब्रिज के नीचे सो रहे बुजुर्ग की ठंड से मौत
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के अकबरपुर ओवरब्रिज के नीचे लावारिश बुजुर्ग की मौत के बाद मौके पर जानकारी लेते पुलिस ?
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अकबरपुर नगर के भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के निकट ओवरब्रिज के नीचे सो रहे एक लावारिस बुजुर्ग की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सामाजिक कार्यकर्ता बरकत अली ने घटना की सूचना एंबुलेंस सेवा को दी, लेकिन घंटों कोई नही पहुंचा। बाद में अकबरपुर कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। स्थानीय नागरिकों के मुताबिक बुजुर्ग की मौत कड़ाके की ठंड के चलते हुई है। बुजुर्ग काफी दिनों से यहां पर दिन भर घूमता था और रात में ओवरब्रिज के नीचे सोता था।
बुधवार सुबह अकबरपुर नगर में उस समय हड़कंप मच गया जब नागरिकों को पता चला कि भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा के निकट ओवरब्रिज के नीचे सोने वाले बुजुर्ग की मौत हो गई है। जानकारी होने पर बड़ी संख्या में नागरिक मौके पर पहुंच गए। सामाजिक कार्यकर्ता बरकत अली मौके पर पहुंचे और उन्होंने एंबुलेंस सेवा को फोन किया, लेकिन घंटों किसी ने सुध नहीं ली। बाद में अकबरपुर कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया। इसमें कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजवा दिया गया।
कुछ लोग इसे स्वाभाविक मौत मान रहे हैं, तो अन्य का कहना है कि बुजुर्ग की मौत ठंड लगने से हुई है। नागरिकों के मुताबिक बुजुर्ग की मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही थी। वह दिन में इसी क्षेत्र में अक्सर घूमा करता था, और रात में ओवरब्रिज के नीचे सोता था। इस बीच जिले में पिछले कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड बढ़ी है। ऐसे में नागरिकों का कहना है कि उसकी मौत ठंड लगने से हुई है। उधर सीओ सिटी अशोक कुमार सिंह का कहना है कि शव की शिनाख्त का प्रयास चल रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजकर टीम जरूरी छानबीन कर रही है। ठंड से मौत का मामला नहीं लग रहा है।