फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Elderly man dies after being hit by vehicle

Ambedkar Nagar News: वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Tue, 19 Aug 2025 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 19 Aug 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after being hit by vehicle
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। कटका निवासी राम प्यारे राजभर (60) की रफीगंज बाजार में मंगलवार सुबह तेज रफ्तार वाहन से टकराने से इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक पशुपालन के साथ ही खेती किसानी का भी काम करता था। मंगलवार की सुबह सात बजे दूध लेकर साइकिल से रफीगंज बाजार स्थित डेयरी पर दूध देने गए थे। वापस लौटते समय भियांव मोड़ पास पहुंचे थे। तभी न्योरी की तरफ से जलालपुर को जा रहे अज्ञात वाहन से टकरा गए। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर हालत में पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरा भियांव भेजवाया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल अकबरपुर रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की तीन बेटी और एक बेटा राहुल है। प्रभारी निरीक्षक प्रेमचंद ने बताया कि तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed