{"_id":"61253b668ebc3e799d3a8755","slug":"elderly-killed-four-injured-in-vehicle-collision-ambedkar-nagar-news-lko5925885128","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की टक्कर से बुजुर्ग की मौत, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में एक बुजुर्ग की मौत हो गई, वहीं चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अलीगंज थाना क्षेत्र के सूरापुर बाजार निवासी दयाराम वर्मा (70) सोमवार देर शाम अकबरपुर-टांडा मार्ग स्थित दहियावर गेट के निकट सड़क पार कर रहे थे। इसी बीच उधर से गुजर रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक चालक वाहन लेकर भाग गया। गंभीर रूप से घायल दयाराम को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
उधर, पड़ोसी जनपद अयोध्या के गोसाईगंज निवासी अरुण कुमार (36) मंगलवार को सुबह बाइक से अकबरपुर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह अहिरौली थाना अंतर्गत खेमापुर मोड़ के निकट पहुंचा, तभी उधर से गुजर रही जीप ने उसे चपेट में ले लिया। इससे वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया। अलीगंज थाना अंतर्गत आसोपुर निवासी रामवृक्ष (66) सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रहे थे।
विज्ञापन
अकबरपुर कोतवाली कोतवाली अंतर्गत लोरपुर निवासी मोहम्मद शरीफ (23) सुबह बाइक से अकबरपुर जाने के दौरान नगर के निकट बाइक की टक्कर से घायल हो गया। बेवाना निवासी मैनुद्दीन (32) सोमवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाने के दौरान गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।