फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Elderly death due to corona, seven positive

कोरोना से अधेड़ की मौत, सात पॉजिटिव

Mon, 19 Oct 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Elderly death due to corona, seven positive
अंबेडकरनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में इलाज के दौरान एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। जिले में अब कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हो गई। सोमवार को कोरोना संक्रमण के मात्र सात नए मामले सामने आए। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1619 हो गई है। 117 मरीजों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण से पीड़ित एक और मरीज की इलाज के दौरान मौत हो गई। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है। सीएमओ कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार टांडा तहसील क्षेत्र निवासी एक 55 वर्षीय अधेड़ को बीते दिनों ही कोरोना संक्रमण के बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन

सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उधर, जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण के नए मामलों में अब कमीं आनी शुरू हो गई है। सोमवार को मात्र सात नए मामले सामने आए। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार को कोरोना संक्रमण के मात्र सात नए मामले सामने आए। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1619 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

117 मरीजों का अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है। 1459 ठीक होकर घर जा चुके हैं। बताया कि सोमवार को जिन क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं, उन क्षेत्रों को सैनिटाइज किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। संबंधित क्षेत्र के नागरिकों को कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अभियान चलाकर जागरूक भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed