फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Eight posts made to deal with flood

बाढ़ निपटने को बनाईं आठ चौकियां

Mon, 28 Jun 2021 11:16 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Eight posts made to deal with flood
आलापुर। तहसील प्रशासन ने सरयू नदी के तटीय क्षेत्रों में बाढ़ से निपटने के लिए 8 बाढ़ चौकियां स्थापित कर दी हैं। साथ ही सरयू नदी के जलस्तर पर निगरानी रखने के लिए सभी बाढ़ चौकियों पर प्रभारी की नियुक्ति भी कर दी गई है। उन्हें निर्देश दिए हैं कि वह 24 घंटे नदी के जलस्तर पर निगरानी रखेंगे और यथास्थिति से प्रशासन को अवगत कराएंगे। संभावित बाढ़ को देखते हुए तहसील प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है।
विज्ञापन

बारिश का मौसम शुरू होने पर सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने लगता है। इससे सरयू नदी के तटीय क्षेत्रों में बसी आबादी बाढ़ की चपेट में आ जाती है। आलापुर तहसील क्षेत्र के भी करीब आधा दर्जन गांव ऐसे हैं, जो प्रतिवर्ष सरयू नदी के जलस्तर में वृद्धि होने पर बाढ़ से प्रभावित होते हैं। इसके चलते ग्रामीणों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में आलापुर तहसील प्रशासन ने इस बार नागरिकों को बाढ़ से बचाने के लिए आवश्यक प्रयास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

तहसील प्रशासन के निर्देश पर सरयू नदी के किनारे वाले गांवों के ग्रामीणों को जलस्तर बढ़ने पर सुरक्षित स्थान पर ले जाकर बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए 8 बाढ़ चौकियों की स्थापना कर दी गई है। इन बाढ़ चौकियों पर 24 घंटे प्रभारियों की तैनाती रहेगी और वे नदी के जलस्तर में होने वाली गतिविधियों से प्रशासन को अवगत कराएंगे। यदि हालात बिगड़ते हैं तो प्रभावित गांवों के ग्रामीणों को विस्थापित कर बाढ़ चौकी पर पहुंचाया जाएगा और ग्रामीणों को वहां जरूरी सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्थानों पर बनीं बाढ़ चौकी
संभावित बाढ़ को देखते हुए तहसील प्रशासन ने माझा कम्हरिया व आराजी देवारा के लिए विश्वनाथ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहोरीपुरा पांडेय में बाढ़ चौकी बनायी है। नदी में जलस्तर बढ़ने पर इन दोनों गांव के वाशिंदे ज्यादा प्रभावित होते हैं। यहां का प्रभारी राजस्व निरीक्षक दानबहादुर सिंह को बनाया गया है। सहयोगी के रूप में लेखपाल त्रिपुरारी नायक को जिम्मेदारी दी गई है। प्राथमिक विद्यालय राजेसुल्तानपुर में बनी बाढ़ चौकी पर राजस्व निरीक्षक प्रदीप नारायण मल्होत्रा व राजस्व निरीक्षक रजत सिंह, प्राथमिक विद्यालय देवलर में पशुधन प्रसार अधिकारी रणजीत कुमार सिंह व लेखपाल रमेशचंद्र कनौजिया, प्राथमिक विद्यालय देवरिया बुजुर्ग में पशुधन प्रसार अधिकारी विनीत सिंह व सुनील कुमार प्रजापति, प्राथमिक पाठशाला जहांगीरगंज में पशुधन प्रसार अधिकारी वीरेंद्र कुमार व लेखपाल हरिराम, प्राथमिक विद्यालय मकरही में एडीओ पंचायत हरिश्चंद्र कौशिक व लेखपाल रवींद्र रंजन, प्राथमिक विद्यालय न्यौरी में पशुधन प्रसार अधिकारी संतराम यादव व कालीप्रसाद, बाढ़ चौकी प्राथमिक पाठशाला रामनगर में राजस्व निरीक्षक रवींद्र कुमार मौर्य व लेखपाल अजय कुमार वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जलस्तर रखी जा रही नजर
सरयू नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। संभावित बाढ़ को देखते हुए 8 स्थानों पर बाढ़ चौकी स्थापित कर दी गई हैं। संबंधित बाढ़ चौकियों पर प्रभारी व सहयोगियों की तैनाती कर दी गई है। संबंधित अधिकारी कर्मचारी 24 घंटे अपने क्षेत्र पर नजर रखेंगे। किसी भी प्रतिकूल स्थिति से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है।
-धीरेंद्र श्रीवास्तव एसडीएम आलापुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed