{"_id":"57f29f354f1c1b893226fb37","slug":"eight-injured-in-accident-one-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में आठ जख्मी, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में आठ जख्मी, एक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Mon, 03 Oct 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : demo pic
विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में आठ लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, एक की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। घायल बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था। थाना क्षेत्र भीटी अंतर्गत भीटी निवासी दयाराम (52) पत्नी कृष्णावती (46) के साथ रविवार देर शाम बाइक से महरुआ जाते समय बाजार के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन
दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत चिउंटीपारा गांव निवासिनी उर्मिला (39) पत्नी जयप्रकाश रविवार देर शाम घर के निकट सड़क पार करते समय पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
उधर, जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेठाकला निवासी महेंद्र (48) पुत्र मोहन रविवार दोपहर बाइक से जलालपुर जाते समय नगर के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी नगपुर फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जौहरडीह मोहल्ला निवासी श्यामलाल (42) पुत्र जगदेव सोमवार सुबह बाइक से बस स्टेशन की तरफ जाते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं, जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मजगवां निवासी गंगासहाय (35) पुत्र प्रहलाद सोमवार सुबह बाइक से जलालपुर जाते समय नगर के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी नगपुर फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
इनके अलावा इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जियापुर गांव निवासी राहुल (17) पुत्र हौसला सोमवार सुबह साइकिल से विद्यालय जाते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।