फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Eight crore sent to the account of six thousand sugarcane farmers

छह हजार गन्ना किसानों के खाते में भेजे आठ करोड़

Fri, 02 Jul 2021 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:12 PM IST
विज्ञापन
Eight crore sent to the account of six thousand sugarcane farmers
अंबेडकरनगर। जिले के लगभग 6 हजार गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी है। अकबरपुर चीनी मिल ने संबंधित किसानों के खाते में लगभग 8 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है। अब मात्र दो दिन का लगभग डेढ़ हजार किसानों का पौने दो करोड़ रुपये का ही भुगतान शेष रह गया है। शीघ्र ही संबंधित किसानों का भी भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

लंबे समय से भुगतान के लिए भटक रहे गन्ना किसानों को गत दिवस अकबरपुर चीनी मिल मिझौड़ा ने बड़ी राहत दी। लगभग 6 हजार किसानों का बकाया लगभग 8 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया। बीती 24 नवंबर से अकबरपुर चीनी मिल मिझौड़ा में पेराई सत्र प्रारंभ हुआ था। पहले तो चीनी मिल को 105 लाख क्विंटल पेराई का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन बाद में इसे घटाकर 85 लाख क्विंटल कर दिया गया था।
विज्ञापन

23 मार्च को जब पेराई सत्र समाप्त हुआ, तो लक्ष्य की तुलना में 84 लाख 82 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई की जा चुकी थी। वैसे तो गन्ना बिक्री के 15 दिन के अंदर ही भुगतान किए जाने का निर्देश था, लेकिन कई बार किसानों को भुगतान के लिए विभिन्न प्रकार की मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। उन्हें इसके लिए बार-बार चीनी मिल तक की दौड़ लगानी पड़ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धीरे-धीरे गन्ना किसानों का बकाया भुगतान शुरू हुआ, तो 18 मार्च तक गन्ने की बिक्री करने वाले किसानों का भुगतान कर दिया गया। 19 मार्च से 23 मार्च तक के लगभग साढ़े 7 हजार किसानों का लगभग पौने दस करोड़ रुपये का भुगतान शेष रह गया था। भुगतान के लिए संबंधित किसान लगातार बैंक से लेकर चीनी मिल तक की दौड़ लगा रहे थे। भुगतान न होने से संबंधित किसानों के समक्ष प्रकार की आर्थिक मुश्किलें भी खड़ी हो रही थीं।

हालांकि इस बीच गत दिवस 19 मार्च से 21 मार्च तक गन्ना बिक्री करने वाले लगभग 6 हजार किसानों का 8 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया गया। उप महाप्रबंधक अरविंद सिंह ने बताया कि 21 मार्च तक का भुगतान कर दिया गया है। मात्र 2 दिन 22 व 23 मार्च तक गन्ना बिक्री करने वाले लगभग डेढ़ हजार किसानों का लगभग पौने दो करोड़ रुपये का भुगतान शेष रह गया है। शीघ्र ही इसे भी भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed