{"_id":"62c9c5051f57d87c11257f7e","slug":"eid-ul-azha-today-prayers-for-peace-will-be-sought-ambedkar-nagar-news-lko638881475","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद-उल-अजहा आज, मांगी जाएगी अमन-चैन की दुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद-उल-अजहा आज, मांगी जाएगी अमन-चैन की दुआ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। कुर्बानी का पर्व ईद-उल-अजहा रविवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस दौरान मस्जिदों व ईदगाहों के आस पास सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम रहेंगे। जिला प्रशासन से लेकर उलेमाओं तक ने सभी से तय गाइड लाइन का पालन करते हुए बकरीद की नमाज मस्जिदों में ही पढ़े जाने की अपील की। कहा कि कहीं भी सड़कों पर नमाज न पढ़ी जाए। बकरीद की तैयारियों को अंतिम स्वरूप देते हुए शनिवार को मस्जिदों व ईदगाह परिसरों व आस-पास साफ सफाई के साथ ही पेयजल व बिजली व्यवस्था को दुरुस्त बनाने का कार्य किया गया।
अकबरपुर अयोध्या मार्ग पर स्थित जिले की सबसे बड़ी ईदगाह की साफ सफाई का कार्य शनिवार को पूरा कर लिया गया। ईदगाह कमेटी से जुड़े मेराज अय्यूबी व अजमल कुरैशी ने बताया कि ईदगाह में एक साथ पांच हजार से अधिक लोग नमाज अदा कर सकेंगे। उमस भरी गर्मी को देखते हुए नमाज के दौरान परेशानी से बचाने के लिए पंखों का इंतजाम भी विशेषतौर पर कराया जा रहा है।
शिया जामा मस्जिद मीरानपुर से जुड़े इसरार हुसैन ने बताया कि सभी मस्जिदों में साफ सफाई के साथ ही नमाज अदा करने से जुड़ी बाकी तैयारियां भी पूरी हो गयी हैं। उलेमाओं ने सभी से अपील की कि पर्व के दौरान कुर्बानी का कार्य खुले व सार्वजनिक स्थलों पर न किया जाए।
विज्ञापन
चाक चौबंद सुरक्षा, ड्रोन से निगरानी
एएसपी संजय कुमार राय ने बताया कि ईद-उल-अजहा पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने के लिए सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम रहेंगे। इस दौरान सभी संवेदनशील क्षेत्रों पर ड्रोन से नजर रखने के साथ ही पुलिस फोर्स भी तैनात रहेगी। सभी प्रमुख मस्जिदों व ईदगाहों के आस पास संबंधित पुलिस थाने की फोर्स के साथ ही डेढ़ कंपनी पीएसी भी मुस्तैदी से गश्त को मौजूद रहेगी। नमाज के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए आठ जोनल मजिस्ट्रेट व 18 सेक्टर मजिस्ट्रेट भी पूरे जिले में तैनात रहेंगे। एडीएम अशोक कुमार कनौजिया ने बताया कि अकबरपुर व टांडा में एडीएम व एएसपी लगातार भ्रमण करेंगे, जबकि जलालपुर व आलापुर में सीडीओ तथा भीटी में एडीएम न्यायिक भ्रमण कर पर्व को सकुशल निपटाने के लिए जिम्मेदारों को जरूरी दिशा निर्देश देंगे।
बाजारों में चहल पहल, खरीददारों की भीड़
ईद-उल-अजहा के पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने की तैयारियों से शनिवार को सुबह से लेकर देर रात तक सभी छोटे बड़े बाजार खरीददारों से गुलजार रहे। सुबह से ही बाजारों में चहल पहल दिखने लगी थी। सबसे ज्यादा भीड़ रेडीमेड कपड़ों की दुकानों, महिला परिधानों से जुड़ी दुकानों, आभूषणों की दुकानों के साथ ही खान पान सामग्री व सेवई की दुकानों पर जुटी दिखी। शहजादपुर के सेवई विक्रेता अब्दुल रऊफ ने कहा कि कानपुर, वाराणसी व लखनऊ की सेवई की बिक्री अधिक हो रही है। रेडीमेड विक्रेता नाजिम ने कहा कि कुर्ती, जींस, टी शर्ट व कुर्ते की बिक्री अधिक हुई है। इसके अलावा जूता, चप्पल व श्रृंगार के सामानों की भी लोगों ने बढ़ चढ़कर खरीदारी की।
आपस में मिलजुलकर मनाएं पर्व
ईद-उल-अजहा का त्यौहार आपसी भाईचारे की डोर मजबूत करने का पर्व है। ऐसे में सभी को चाहिए कि वह आपस में मिल जुलकर अमन चैन के माहौल में खुशी के साथ पर्व को मनाएं। इस दौरान अमन चैन में खलल पैदा करने वालों पर प्रशासन पूरी सख्ती से नजर रखेगा। आरोपियों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई होगी।
सैमुअल पॉल एन, जिलाधिकारी