{"_id":"f4ef42300fc0c239ef4a7364f23b2212","slug":"eid-preparations-start-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईद की तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ईद की तैयारियां तेज
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Sun, 12 Jul 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
अकबरपुर नगर स्थित ईदगाह को नया लुक देने का कार्य अंतिम चरण में है। अभी तक इस ईदगाह में पांच हजार लोग एकसाथ नमाज अदा करते थे, लेकिन अब विस्तारीकरण के बाद इसमें आठ हजार से अधिक लोग एकसाथ नमाज अदा करेंगे।
इसके अलावा पर्व को लेकर बाजारों में रौनक भी बढ़ गई है। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों की छोटी-बड़ी बाजारों में रेडीमेड कपड़े, जूते-चप्पल सहित विशेष पकवान सेंवई की दुकानों पर भीड़ लगी है। चांद निकलने के आधार पर 18 या 19 जुलाई को ईद मनाई जाएगी। इसे लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं।
ईद की विशेष नमाज अदा करने के लिए मस्जिदों व ईदगाहों की साफ सफाई व रंगरोगन के कार्य में भी तेजी आई है। अकबरपुर फैजाबाद मार्ग स्थित ईदगाह के विस्तारीकरण व सौंदर्यीकरण का कार्य अंतिम चरणों में है। लगभग छह माह से इसका कार्य चल रहा है। ईदगाह कमेटी से जुड़े सदस्य अजमल कुरैशी एडवोकेट ने बताया कि अब तक इस ईदगाह में लगभग पांच हजार लोग एक साथ नमाज अदा करते थे।
विज्ञापन
विस्तारीकरण के बाद अब इसमें आठ हजार लोग एक साथ नमाज अदा कर सकेंगे। पूर्व में ईदगाह में प्रवेश के लिए दो गेट थे। अब इसमें एक और गेट बनाया गया है। नमाजियों को जूते-चप्पल रखने में पूर्व में व्यापक समस्या होती थी। इसके लिए अब अलग से अलमारी का निर्माण किया गया है। इसके अलावा ईदगाह कोे रंगरोगन कर और भी भव्य बनाया जा रहा है।
उधर ईद को देखते हुए बाजारों में खरीददारी भी तेज हो गई है। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों की बाजारों में सुबह से ही रेडीमेड कपड़ों, जूते-चप्पलों सहित सेंवई की खरीददारी करने वालों को जो सिलसिला शुरू होता है, वह देर सायं तक चलता है। शहजादपुर में रेडीमेड की दुकान करने वाले इस्माइल व गोलू ने बताया कि महंगाई का खरीददारी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।